भारत में है 'हाइजैक' हुआ मलेशियायी विमान एमएच 370!

पढ़ें- लापता विमान में फंसे यात्री के मोबाइल पर गई मिस्ड कॉल
दो दिन पहले ही अमेरिकी जांचकर्ता इस नतीजे पर पहुंच गए थे कि इस फ्लाइट को हाइजैक कर लिया गया है। लेकिन मलेशियन एयरलाइन के अधिकारी और एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस इस बात को मानने से इंकार करते आ रहे थे।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक टेकऑक करने के थोड़ी देर बाद ही यह फ्लाइट रडार से बाहर हो गई थी। मलेशियन एविएशन अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस तरह के कोई भी डाटा नहीं मिले जिनसे इस बात का इशारा मिलता हो कि यह फ्लाइट काफी देर तक हवा में थी। जांचकर्ता अपनी बात पर कायम हैं और उनका कहना है कि यह फ्लाइट काफी देर तक हवा में थी। अगर ऐसा है तो फिर इस बात की पूरी संभावना है कि इस फ्लाइट को अंडमान ले आया गया है।
इस बात की संभावना है कि इस फ्लाइट को अंडमान ले आया गया है
जांचकर्ताओं के मुताबिक इस फ्लाइट के दो कम्यूनिकेशन सिस्टम को टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही स्विच ऑफ कर दिया गया था। फ्लाइट का डाटा रिपोर्टिंग सिस्टम जहां 1:07 मिनट पर ऑफ किया गया तो वहीं फ्लाइट के दूसरे ट्रांसपोंडर को 1:21 मिनट पर ही स्विच ऑफ कर दिया गया था।
जांचकर्ताओं के मुताबिक या तो पायलट या फिर फ्लाइट में ही मौजूद किसी संदिग्ध शख्स ने इस काम को अंजाम दिया है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि फ्लाइट रडार डिटेक्शन से बची रहे। जांचकर्ताओं ने एमएच370 में लगे रोल्स रॉयस इंजन के ऑटोमैटिक डाउनलोडेड डाटा के एनासलिसिस के आधार पर यह बात कही गई है।
ट्रांसपोंडर किसी भी विमान की ऐसी डिवाइस होते हैं जो उन इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलों को छोड़ते हैं जिनके जरिए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की स्क्रीन पर फ्लाइट की मौजूदा स्थिति की पल-पल की जानकारी डिस्प्ले होती रहती है।
मलेशिया के प्रधानमंत्री और जांचकर्ताओं ने माना है कि टेकऑफ के एक घंटे बाद ही ट्रांसपोंडर स्विच ऑफ हो गए।
जांचकर्ता मान रहे हैं कि इस फ्लाइट को आखिरी लोकेशन से सैंकड़ों मील दूर ले जाया गया है और विशेषज्ञों के मुताबिक अगर ऐसा है तो इस बात की पूरी संभावना है कि यह अंडमान में ही कहीं मौजूद है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications