सहारा के रेगिस्तान में 40 साल बाद देखने को मिला अनोखा नजारा
नासा की सेटेलाइट के जरिए ली गई तस्वीरों में 40 सालों में पहली बार सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी देखी गई है। सहारा में बर्फबारी कोई आम बात नहीं है क्योंकि ये काफी गर्म इलाका है।
अलजीरिया। नासा ने उत्तरी अफ्रीका के अलीजिरिया से सेटेलाइट के जरिए ली गई तस्वीरों को हाल ही में साझा किया है। ये इलाका सहारा रेगिस्तान के एकदम दांयी ओर का है। इन तस्वीरों में रेगिस्तान में बर्फबारी होते दिख रही है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इलाका रेगिस्तान का प्रवेश द्वार कहलाता है। इस क्षेत्र में गर्मियों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाता है। रेगिस्तान में बर्फ पड़ने कोई बहुत अंचभित करने वाली घटना नहीं है लेकिन बर्फबारी के लिए क्षेत्र में पानी का होना भी जरूरी है और इस एरिया में पिछले कई सालों में बारिश बहुत कम हुई है। ऐसे में बर्फ गिरने की उम्मीद यहां नहीं की जाती है। यह 1979 के बाद पहली बार है, जब इस इलाके में बर्फ देखी जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications