नूडल्स खाने के हैं शौकीन तो जरा देखकर, आपके साथ भी हो सकता है कुछ ऐसा
नई दिल्ली। अगर आप पैकेटबंद खाना खाने के शौकीन हैं तो ध्यान से ध्यान से कहीं आप खतरे में न पड़ जाएं। चीन की एक यूनिवर्सिटी में पैकेट बंद खाने की चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जब कुछ स्टूडेंट ने नूडल्स मांगा तो नूडल्स के साथ उन्हें सांप का बच्चा भी परोस दिया गया। देख्ािए आगे क्या हुआ।


सब्जियों से ढका था सांप का बच्चा
इस बारे में स्टूडेंट का कहना है कि मैंने जब नूडल्स के कुछ बाइट ले लिए उसके बाद मुझे उसमें एक छोटा सांप का बच्चा दिखाई दिया। लेकिन सांप सब्जियों से ढका हुआ था इसलिए पहले वह मुझे नजर नहीं आया लेकिन बाद में मेरी नजर जब उस पर गई तो मैं चौकन्ना रह गई। हालांकि कैंटीन के ओनर ने इस बात से डिनाई किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह नूडल्स
इस घटना के बाद कैमरे में उस स्टूडेंट ने फोटोज खींची और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। नूडल्स की प्लेट लिए यह तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है। उनके इस फोटोज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यहां की कैंटीन में यह घटना जब सामने आई तो एडमिनिस्ट्रेशन ने उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

तत्काल प्रभाव से स्टाल को किया गया बंद
वहीं वहां के प्रशासन ने उनके स्टाल को असुरक्षित बताते हुए उसे बदलाव होने तक बंद करने का डिसीजन दिया है। यह सांप उसके किचन से आया है। लेकिन जब पूरे मामले की जांच की गई तो पाया गया कि कैंटीन की हालत बहुत ही खराब थी और वहां पर गंदगी थी।












Click it and Unblock the Notifications