विश्व की सबसे गुस्ताख मकड़ियां, जिन्हें पसंद हैं विषैले सांपों का मांस, शिकार का तरीका देख वैज्ञानिक भी हैरान

सांपों के शिकार के लिए मकड़ी अपने चिपचिपे का काफी खतरनाक इस्तेमाल करते हैं।

नई दिल्ली, अगस्त 07: एक मामूली सा दिखने वाले मकड़ी के खाने के विशिष्ट मेनू में कीड़े, छोटी छिपकली या ज्यादा से ज्यादा मेंढक शामिल हो सकते हैं। लेकिन, ये जानकार आपको हैरानी होगी कि मकड़ी सांप के बेहद कुशल शिकारी होते हैं। सांपों के लिए सबसे खतरनाक बात ये है कि उनका शिकार करने वाली मकड़ियों की ये प्रजाति काफी सामान्य होते हैं, और करीब करीब विश्व के सभी हिस्सों में पाए जाते हैं। ये मकड़ी, अपने से 30 गुना बड़े सांपों का ना सिर्फ शिकार करते हैं, बल्कि देखते ही देखते उन्हें चट भी कर जाते हैं।

सांपों का शिकार

सांपों का शिकार

ऑस्ट्रेलियाई रेडबैक को ही लीजिए। ऑस्ट्रेलिया रेडबैक मकड़ी का आकार एक सेंटीमीटर या उससे भी कम होता है, लेकिन ये मकड़ी अपने से कई गुना ज्यादा बड़े और किसी इंसान की पल भर में जान ले सकने वाले सांपों को खा जाती हैं। खासकर भूरे रंग के पूर्वी सांप इनका पसंदीदा शिकार होते हैं। और आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि भूरे रंग के ये सांप दुनिया के सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में से एक माने जाते है और ये काफी फूर्तीले सांप होते हैं। लेकिम, मकड़ियों के आगे इन सांपों का वश नहीं चल पाता। एक बार मकड़ी की चपेट में आने के बाद इस जहरीले सांप की मौत निश्चित होती है।

जाल में फंस जाते हैं सांप

जाल में फंस जाते हैं सांप

सांपों के शिकार के लिए मकड़ी अपने चिपचिपे का काफी खतरनाक इस्तेमाल करते हैं। ऑस्ट्रेलिआई रेडबैक अपने लंबे, चिपचिपे रेशमी धागों की एक ऐसा जाल बनाती है, जिसमें सांप आसानी से फंस सकते हैं। अपने जाल को मकड़ी काफी सावधानी और चालाीक के साथ सेट कर देती है और रिसर्च में पता चला है कि मकड़ी काफी चालाकी से काफी तेजी के साथ इस जाल का निर्माण करती हैं। जब कोई सांप इस जाल में फंसता है, तो वो लगातार उलझता ही चला जाता है। सांप के लिए ये जाल किसी दलदल से कम नहीं होता है। सांप जितना इस जाल से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, वो इसमें और ज्यादा उलझते जाते हैं। इस दौराम मकड़ी सांप के शरीर पर लगातार काटती रहती है और अंत में सांप की जान चली जाती है।

सांपों के लिए खतरनाक

सांपों के लिए खतरनाक

स्विट्जरलैंड में बेसल विश्वविद्यालय के मकड़ी जीवविज्ञानी मार्टिन न्याफेलर कहते हैं, कि ''मकड़ी का सांपों का शिकार करने का ये तरीका काफी दिलचस्प होता है। हालांकि, ये देखने में काफी आकर्षक जरूर होता है, लेकिन निश्चित तौर पर ये डरावना और सांपों के लिए जानलेवा होता है।'' सिर्फ ऑस्ट्रेलियन रेडबैक ही नहीं, बल्कि मकड़ियों की कम से कम 11 प्रजातियां सांपों का शिकार करती हैं। न्याफेलर और पशु चिकित्सक व्हिट गिबन्स ने 11 मई को द जर्नल ऑफ आर्कनोलॉजी में प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ''मकड़ी काफी तेजी से सांपों का शिकार करते हैं"

ऑस्ट्रेलियाई मकड़ी सबसे खतरनाक

ऑस्ट्रेलियाई मकड़ी सबसे खतरनाक

एथेंस में जॉर्जिया विश्वविद्यालय के नैफ़ेलर और गिबन्स ने शोध पत्रिकाओं के साथ साथ सांपों और मकड़ियों के ऊपर काफी रिसर्च किया है। उन्होंने अपने रिसर्च के आधार पर कहा है कि ''सबसे ज्यादा खतरनाक मकड़ी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं, जो कुछ ही देर में काफी लंबे सांपों को खा जाते हैं। वहीं, वैज्ञानिकों ने पाया है कि मकड़ियों द्वारा सांपों को खाने की ज्यादातर रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका से आई हैं। लेकिन ये मकड़ियां अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर रहती हैं। मैरीलैंड विश्वविद्यालय, बाल्टीमोर काउंटी के विकासवादी जीवविज्ञानी मर्सिडीज बर्न्स कहते हैं कि "मुझे नहीं पता था कि यह इतना आम है''।

चुनिंदा सांपों को ही खाते हैं मकड़ी

चुनिंदा सांपों को ही खाते हैं मकड़ी

मकड़ियों द्वारा खाए गए सांप सात परिवारों से आते हैं। कुछ, जिनमें कोरल स्नेक, रैटलर, पॉम-पिटवाइपर और लांसहेड शामिल हैं, जो अत्यधिक विषैले होते हैं। जीवविज्ञानी मर्सिडीज बर्न्स ने कहा कि ''सांपों की इस लिस्ट को देखिए...ये सभी के सभी सांप अत्यंत जहरीले हैं, लेकिन मकड़ियों ने लजीज खाने के तौर इन सांपों को चुना है''। जीवविज्ञानी मर्सिडीज बर्न्स ने कहा कि ''आपको हैरानी इस बात पर होगी कि ये सांप काफी ज्यादा मजबूत और शक्तिशाली हैं और इनका शिकार करना कतई आसान नहीं हो सकता है, लेकिन मकड़ी इन्हें चाव से खाते है''

अमेरिकी मकड़ी भी खतरनाक

अमेरिकी मकड़ी भी खतरनाक

रिसर्च में पता चला है कि उत्तरी अमेरिका में पाये जाने वाली 'विधवा मकड़ी' भी सांपों का काफी शिकार करती है। आकार में सांप से काफी ज्यादा छोटे आकार की ये मकड़ियां अपने आकार के 10 से 30 गुना सांपों को पकड़ सकती हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक सुनहरे रेशमी ओर्ब बुनकर मकड़ी ने 1 मीटर लंबे हरे सांप को पकड़ लिया था। और रिसर्च में पता चला कि ये काफी लंबा सांप था। हालांकि, हरे रंग के सांपों का शिकार करना मकड़ियों के लिए एक जानलेवा विकल्प हो सकता है, लेकिन मकड़ियों को इससे फर्क नहीं पड़ता है।

मकड़ी कैसे करते हैं सांपों का शिकार

मकड़ी कैसे करते हैं सांपों का शिकार

रिसर्च में पता चला है कि सभी मकड़ी सांप का शिकार नहीं करते हैं और ना ही सांपों को अपनी जाल में फंसाते हैं। लेकिन कुछ मकड़ी काफी ज्यादा खतरनाक होते हैं। टारेंटयुला प्रजाति का मकड़ी काफी सक्रिय रूप से सांपों का शिकार करते हैं। रिसर्च के दौरान देखा गया कि जाल में फंसाने के बाद ये मकड़ी काफी बेखौफ होकर सांप के सिर पर हमला कर देते हैं। सांप को मारने के लिए ये मकड़ी सांपों के सिर में शक्तिशाली जहर डाल देते हैं। वैज्ञानिकों ने देखा कि ज्यादातर एक टारेंटयुला मकड़ी, सांप को सिर से पकड़ने की कोशिश करता है और सांप उसकी पकड़ी से छूटने के लिए काफी मश्कत करता है, लेकिन मकड़ी अपना पकड़ा ढीली नहीं करता है। जैसे ही मकड़ी का विष सांप के अंदर जाता है और असर दिखाना शुरू करता है, ठीक वैसे ही सांप शांत होने लगता है। वैज्ञानिकों ने देखा कि कई बार मकड़ी के जहर ने कुछ मिनट में ही सांप को खत्म कर दिए। जबकि कई प्रजाति की मकड़ियों ने अपने शिकार को मारने में कई दिनों का वक्त लगाया।

सांप को कैसे खाते हैं मकड़ी

सांप को कैसे खाते हैं मकड़ी

एक बार जब सांप मर जाते हैं, तो मकड़ियां उनके शरीर के कोमल अंगों को सूप में बदलने के लिए एंजाइम का उपयोग करती हैं, ये एंजाइम सांपों के पेट में डाल दिया जााता है। मकड़ियां सांपों के अंदर मांस को गलाकर सूप की तरफ उन्हें पी जाते हैं। रिसर्चर नेफलर ने कहा कि "उनके पास एक पंपिंग पेट होता है, जिसमें एंजाइम भरा होता है।" वहीं, बर्न्स कहते हैं कि "यह लगभग ऐसा है जैसे उनका पेट रबड़ के भूसे से जुड़ा हुआ है। उन्हें सब कुछ नीचे चूसना है।''अध्ययन में अधिकांश मकड़ियां केवल बार-बार सांप का ही भोजन करती हैं। हालांकि, कुछ दक्षिण अमेरिकी टारेंटयुला मकड़ी सांप और मेंढक को लगभग विशेष रूप से खाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+