अमेरिका में सिख पर जानलेवा हमला, 17 बार चाकू मारा, गर्दन-छाती छलनी, एक परिवार ने ऐसे बचाई जान

Sikh Man Attacked In US: अमेरिका के व्योमिंग में एक 28 वर्षीय सिख ट्रक ड्राइवर पर चाकू से 17 बार हमला किया गया। घटना दक्षिणी व्योमिंग के I-80 हाईवे स्थित बिटर क्रीक रेस्ट एरिया के बाथरूम में हुई। ड्राइवर कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो से पेंसिल्वेनिया जा रहे थे और रास्ते में बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए वहां रुके थे।

हमले में उनकी गर्दन, छाती, हाथ और पसलियों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें एयरलिफ्ट कर कैस्पर के व्योमिंग मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और वह अब हमले से उबर रहे हैं। पीड़ित ने सुरक्षा कारणों से अपना पूरा नाम सार्वजनिक नहीं किया और सिर्फ अपना सरनेम 'सिंह' बताया है। घटना के बाद पुलिस ने एंड्रयू क्रिस ब्ज़डैक को गिरफ्तार किया है। उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

sikh-man-attacked

पहले समझिए पूरा मामला

रविवार, 13 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे सिंह अपने ट्रक से पेंसिल्वेनिया जा रहे थे। उन्होंने बिटर क्रीक रेस्ट एरिया में ट्रक रोका और बाथरूम में गए। सिंह के मुताबिक, उन्हें लगा कि एक दूसरा व्यक्ति उनका पीछा करते हुए बाथरूम में आया है। इसके बाद उन पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि पहले उनके सिर के पीछे मुक्का मारा गया और फिर चाकू से लगातार वार किए गए। सिंह ने हमलावर से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, लेकिन उनके मुताबिक उसे कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह सिंह हमलावर को धक्का देकर बाथरूम से बाहर निकलने में कामयाब हुए। इसके बाद वह मदद के लिए बाहर आए और वहीं घायल होकर गिर पड़े।

17 बार चाकू मारा, इन हिस्सों में आई चोट

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावर ने सिंह पर 17 बार चाकू से वार किया। चोटें मुख्य रूप से गर्दन, छाती, दोनों हाथ पसलियों के आसपास आईं। हमले के बाद उनकी हालत गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें एयरलिफ्ट करके कैस्पर के अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, वह अस्पताल में इलाज के बाद धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

एक परिवार ने ऐसे बचाई जान

हमले के वक्त रेस्ट एरिया में मौजूद एक परिवार ने घटना की आवाज सुनी। परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति को इमारत से बाहर निकलते देखा। इसके बाद उन्होंने घायल सिंह की मदद करने की कोशिश की और मेडिकल सहायता बुलाने में भूमिका निभाई। रिपोर्टों के मुताबिक, परिवार के एक सदस्य ने हमलावर के ट्रक का पीछा भी किया और वाहन की पहचान से जुड़ी जानकारी की तस्वीर ले ली। इससे पुलिस को संदिग्ध तक पहुंचने में मदद मिली। रिपोर्टों के अनुसार, हमले के करीब 90 मिनट के भीतर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था।

Who Is Accused: आरोपी कौन है?

पुलिस ने आरोपी की पहचान एंड्रयू क्रिस ब्ज़डैक के रूप में की है। रिपोर्टों के मुताबिक उसकी उम्र 45 साल है और वह भी ट्रक ड्राइवर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ फर्स्ट-डिग्री हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

क्या यह नस्लीय या सिख विरोधी हमला था?

यह इस मामले का सबसे अहम सवाल है। पीड़ित सिंह ने हमले को बिना किसी उकसावे के हुआ हमला बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि हमलावर ने उन्हें क्यों निशाना बनाया। घटना के बाद अमेरिका में सिख और दक्षिण एशियाई समुदाय के बीच चिंता बढ़ी है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक यह पुष्टि नहीं की गई है कि हमला नस्ल, धर्म या किसी अन्य घृणा-प्रेरित वजह से किया गया था।

घटना के कुछ दिन पहले DHS की 'Mr Singh' पोस्ट पर विवाद

यह हमला अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) की एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ दिन बाद हुआ। 9 सितंबर को DHS की एक पोस्ट में 'Mr Singh' नाम से एक पगड़ीधारी व्यक्ति की AI-generated तस्वीर दिखाई गई थी। पोस्ट में अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों को लेकर सख्त संदेश दिया गया था। बाद में यह तस्वीर हटा दी गई। इस पोस्ट की सिख और दक्षिण एशियाई समुदाय से जुड़े लोगों ने आलोचना की। हालांकि, DHS की पोस्ट और व्योमिंग में हुए चाकू हमले के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध सामने नहीं आया है।

अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने क्या कहा?

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने हमले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सिख और दक्षिण एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ बढ़ती नफरत को रोकने की जरूरत है। उन्होंने घायल ड्राइवर के जल्द ठीक होने की कामना की और उस परिवार को धन्यवाद दिया, जिसने हमले के बाद उनकी मदद की। कृष्णमूर्ति ने हालिया DHS पोस्ट का भी जिक्र किया और कहा कि नफरत फैलाने वाली भाषा और हिंसा के बीच संबंध को गंभीरता से लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+