अमेरिकी सेना में सिख कैप्टन को मिली पगड़ी पहनने की इजाजत
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना में कैप्टन 28 वर्षीय सिख सिमरतपाल सिंह पिछले करीब एक दशक से अपने भरोसे के लिए अमेरिकी सेना से लड़ाई कर रहे थे। एक दशक के बाद उन्हें अपनी इस लड़ाई में जीत हासिल हुई है।

अमेरिकी सेना की ओर से उन्हें पगड़ी और ढाढ़ी की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी सेना में वह पहले सक्रिय ड्यूटी ऑफिसर हैं जिन्हें यह मंजूरी दी गई है। सिख कोआलिएशन की ओर से यह जानकारी दी गई है।
कनाडा के पीएम ने कहा उनके पास पीएम मोदी से ज्यादा सिख
यह वह संस्था है जो अमेरिका में सिखों के हक के लिए लड़ाई लड़ती है। सिमरत पाल सिंह ने सीएनएन के साथ बातचीत में कहा कि बचपन से ही वह सेना में शामिल होना चाहते थे।
कैप्टन सिमरत पाल सिंह के मुताबिक सिख वे होते हैं जो कमजोरों के लिए लड़ाई लड़ सकें और उनकी रक्षा करें और कुछ हद तक अमेरिकी सेना भी इसी सिद्धांत पर चलती है।
राष्ट्रपति ओबामा ने किया सिखों की बहादुरी को सलाम
सिमरत पाल सिंह ने पिछले वर्ष अक्टूबर में पगड़ी पहनने के लिए छूट मांगी थी। दिसंबर में उन्हें अस्थायी छूट दी गई थी जो कि फरवरी में खत्म होने वाली थी।
इससे पहले उन्हें गैस और हेलमेट टेस्टिंग के लिए रिपोर्ट करना था। इसके अलावा उन्हें कुछ आधारभूत और पारंपरिक टेस्टिंग को भी पास करना था।
इसके बाद उन्होंने अमेरिकी सेना के रक्षा विभाग में एक याचिका दायर की और पिछले हफ्ते उन्हें पगड़ी की इजाजत मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications