एक और सैन्य तख्तापलट? अफ्रीकी देश में सेना के बैरकों पर बंदूकधारियों का हमला, राष्ट्रपति ने लगाया कर्फ्यू
एक और अफ्रीकी देश में अशांति और अस्थिरता फैल गई है। पश्चिमी अफ्रीकी देश सियला लियोन में सशस्त्र हमलावरों ने हमला कर दिया है। इसके बाद रविवार को पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने हमलों के बाद क्षेत्र में तख्तापलट की बढ़ती घटनाओं के बीच व्यवस्था बिगड़ने की आशंकाओं के बाद रविवार को कर्फ्यू की घोषणा की। ताजा हमले पर फ्रीटाउन स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा कि इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है।

एक्स पर पोस्ट करते हुए बायो ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सुबह-सुबह राजधानी फ़्रीटाउन में बैरक के भीतर एक सैन्य शस्त्रागार पर हमला किया। उन्होंने आगे कहा, "सुरक्षा बलों ने उन्हें वापस खदेड़ दिया और शांति बहाल कर दी गई है।"
राष्ट्रपति जूलियस मैडा बायो ने कहा कि देशव्यापी कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है और नागरिकों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। देश के सूचना और शिक्षा मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा कि सरकार और सुरक्षा बल स्थिति पर "नियंत्रण" में हैं।
ऑनलाइन वायरल हुए वीडियो में कथित तौर पर सैनिकों को फ़्रीटाउन की खाली सड़कों पर गश्त करते हुए और गोलियां बरसाते हुए दिखाया गया है।
बंदूकधारियों या हमले के कारण के बारे में तत्काल कोई विवरण नहीं दिया गया है। बायो को जून में दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया था। मुख्य विपक्षी दल ने देश के चुनाव आयोग पर परिणामों में हेर फेर करने का आरोप लगाया था।
देश में दो दशक पहले 11 साल तक गृह युद्ध चला था और उसके समाप्त होने पर यह राष्ट्रपति पद के लिए यह पांचवां चुनाव था। गृह युद्ध में हजारों लोग मारे गए थे और देश की अर्थव्यवस्था नष्ट हो गई थी।
देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बायो को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सिएरा लियोन की 70 लाख से अधिक की लगभग 60 फीसदी आबादी गरीबी का सामना कर रही है, जिसमें युवा बेरोजगारी पश्चिम अफ्रीका में सबसे अधिक में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications