हनीमून के दौरान पत्नी की हत्या, अंतरंग ईमेल से खुलासा
नयी दिल्ली। 2010 में भारतीय युवक द्वारा हनीमून के दौरान अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। शादी के पांचवें दिन से ही अपनी पत्नी के साथ असहज महसूस करने वाले इंजीनियर ने हनीमून के दौरान दक्षिण अफ्रीका में उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड मामले में उसके और उसकी पत्नी के बीच हुई अंतरंग बातों का खुलासा ईमेल के जरिए हुआ है।

हत्या की सुनवाई कर रही कोर्ट में इस ईमेल को पेश किया गया। ईमेल से खुलासा हुआ कि पेशे से इंजीनियर श्रीन देवानी अपनी पत्नी के साथ संबंधों को लेकर संतुष्ट नहीं था। उनसे ईमेल के जरिए इस बात का जिक्र अपनी पत्नी से भी किया था। पत्नी के साथ संबंधों को लेकर नाखुश श्रीन ने अपनी पत्नी एनी की हत्या कर दी।
पति की बेवफाई से नाराज एनी ने पति को ईमेल के जरिए सवाल किया था कि क्या तुम वाकई ये चाहते हो कि मैं तुम्हें छोड़ दूं। अगर ऐसा था तो तुम्हें पहले बताना चाहिए था। एनी ने लिखा कि मुझे ऐसे इंसान का साथ बिल्कुल नहीं चाहिए जो मेरे साथ रहने के लिए खुद को मजबूर करे।
एनी ने पत्नी के ईमेल का जवाब देते हुए कहा कि वो उसके साथ रहकर खुश नहीं है, क्योंकि उसकी भावनाएं उससे अलग हैं। श्रीन ने इसी नाराजगी में पत्नी की हत्या कर दी। लाश छुपाने के लिए उसने टैक्सी ड्राइवर की मदद ली। पत्नी की हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए श्रीन ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और झूठी कहानी सुनाते हुए कहा कि वो पत्नी के साथ टैक्सी से जा रहा था तभी कुछ गुंड़ों ने उनपर हमला कर दिया।
कहानी सुनाते हुए उसने कहा कि पत्नी को बचाने के लिए उसने अपनी सगाई की अंगूठी भी दे दी, लेकिन पुलिस को ये अंगूठी जांच के दौरान कार में मिले। पुलिस को वो अंगूठी टैक्सी में मिली। जिसे लेकर पुलिस को उसपर शक हो गया। जिसे लेकर पुलिस ने खुलासा किया और पता चला कि श्रीन ने टैक्सी ड्राइवर के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची और किराए के गुंडे बुलाकर पत्नी पर गोली चलवा दी। कोर्ट में अब तक ये मामला चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications