जर्मनी के म्यूनिख में स्टेशन में गोलीबारी, कई के जख्मी होने की आशंका
म्यूनिख।
जर्मनी के शहर म्यूनिख में गोलीबारी की खबरें हैं। यहां के रेलवे स्टेशन में गोलीबारी हुई है और इसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। म्यूनिख जर्मनी के दक्षिण में पड़ता है और पुलिस का कहना है कि उसने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
एक
महिला
पुलिस
अधिकारी
भी
घायल
म्यूनिख
पुलिस की ओर से ट्ववीट किया और जानकारी दी, 'गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। एक महिला पुलिस अधिकारी बुरी तरह से घायल है।' अथॉरिटीज की ओर से कहा गया है कि बावारियन शहर के उत्तर-पूर्व में एस-बाहन स्टेशन में पुलिस ऑपरेशन के दौरान एक हैंडगन फायर किया गया। लेकिन अब यहां पर कोई खतरा नहीं है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह हैंड ग्रेनेड पुलिस अधिकारी की ओर से फायर किया गया या फिर हमलावर ने फायर किया। पुलिस का कहना है कि उन्होंने स्टेशन को क्लीयर कर लिया। पुलिस ने कहा है कि यहां पर अब जनता को कोई खतरा नहीं है। वहीं बावारियन रेडियो की ओर से जानकारी दी गई है कि पुलिस की जानकारी के मुताबिक यह शायद आतंकी हमला नहीं था।











Click it and Unblock the Notifications