कैलिफोर्निया में पार्टी के दौरान गोलीबारी, 1 की मौत, 8 घायल
कैलिफोर्निया, 22 मई। साउथ कैलिफोर्निया में शनिवार को गोलीबारी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार रात में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई है, जिसमे 8 लोग घायल हो गए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सैन बर्नार्डिनो के पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात हमे पार्टी के बाहर एक व्यक्ति का शव मिला। यह पार्टी स्ट्रिप मॉल में चल रही थी अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को गोली लगी है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया या है, अधिकतर लोग अपनी ही गाड़ी से अस्पताल पहुंचे हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है और ना ही किसी संदिग्ध की पहचान हो सकी है। पुलिस ने बताया कि एक भीड़भाड़ वाले कमरे में पार्टी के दौरान यह कहासुनी के दौरान यह गोली चली है, किसी विशेष व्यक्ति को इसमे निशाना नहीं बनाया गया था।
सैन बर्नार्डिनो के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहां पार्टी चल रही थी उसके लाउंज के बाहर हमे एक शव मिला। एलेन ग्रेशम जिनकी उम्र महज 20 साल की थी उनकी गोलीबारी में मौत हो गई। जो लोग घायल हुए थे उसमे से कुछ लोग अपनी गाड़ी से पहुंचे जबकि कुछ लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा कि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और वो खतरे से बाहर हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गा है, एक पर आरोप है कि उसके पास चोरी की बंदूक हो सकती है। हालांकि इनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। गोलीबारी में दो लोग शामिल ते, ये लोग हुक्का लाउंज के भीतर थे, इसी दौरान इनकी आपस मे बहस हुई। बहस के बाद ये लोग पार्किंग में गए, जहां पर और गोलीबारी की रिपोर्ट सामने आई। मामले की फिलहाल जांच चल रही है।