ईरान की संसद में गोलीबारी, सात बंधकों की हत्या, आईएसआईएस ने ली जिम्मेदारी
तेहरान। ईरान की संसद के अंदर गोलीबारी की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि करीब 11 लोगों को संसद के अंदर बंधक बनाया गया था। अब इसमें से सात लोगों की हत्या कर दी गई है और चार लोग अभी भी बंधक हैं। इस आतंकी हमलें की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।

आयातोल्ला खेमेनेई के मकबरे पर भी हमला
बताया जा रहा है कि हमलावर अभी संसद के अंदर ही हैं और एक हमलावर ने विस्फोटक पहने हुए हैं।हालांकि इस संख्या को लेकर कई तरह के बयान आ रहे हैं। कुछ लोग हमलावर की संख्या एक भी बता रहे हैं। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी की ओर से कहा गया है कि गार्ड को पैर में गोली लगी है। हमले की वजहों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संसद के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे। इस बीच हथियारों से लैस एक व्यक्ति ने दक्षिणी तेहरान में स्थित आयातोल्ला खोमेनि के मकबरे पर हमला किया है।
आईएसआईएस ने ली जिम्मेदारी
दोनों हमलों में कम से कम 35 लोग घायल हैं। आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और ईरान में पहले ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि हमला आईएसआईएस के दिमाग की उपज हो सकता है। मार्च में आईएसआईएस ने पर्शियन भाषा में एक वीडियो रिलीज किया था। इस वीडियो के जरिए आईएसआइएस ने ईरानी नागरिकों की भर्ती की अपील की थी।
-
Mojtaba Khamenei News: जिंदा हैं या हमले का शिकार हो गए मोज्तबा खामेनेई? अनहोनी का इशारा कर रहे ये 5 कारण! -
US Iran War: ईरान ने गिराया अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट! Trump ने छुपाई जानकारी? अब खुल रही पोल? -
Iran America War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका को झटका, इराक में अमेरिकी विमान राख, टेंशन में ट्रंप -
US-Israel-Iran War: चालाक चीन ने ईरान के साथ मिलकर तेल को लेकर किया बड़ा खेला, क्या है ये सीक्रेट डील? -
Mojtaba Khamenei First Message: 'खाड़ी अरब देशों पर हमले जारी रहेंगे', US-Israel को चेतावनी-होर्मुज बंद -
Strait of Hormuz में भारत की कूटनीतिक जीत, ईरान ने दी भारतीय जहाजों को निकलने की अनुमति -
LPG Crisis Explained: भारत के पास 10 दिन की गैस बची? ईरान जंग लंबी चली तो सिलेंडर कहां से आएगा? सरकार का प्लान -
भारत में नहीं होगी पेट्रोल की किल्लत, जंग के बीच गुड न्यूज! तेल टैंकरों के लिए ईरान ने खोला होर्मुज का रास्ता? -
Hormuz में फंसे 20 तेल टैंकरों पर भारत-ईरान बातचीत, क्या फायदा होगा? Explainer -
LPG Gas Booking: भारत में ईरान-अमेरिका जंग का असर, भोपाल में LPG सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें -
LPG Shortage Mumbai: मुंबई में LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा कदम, गैस बुकिंग के लिए एजेंसियों को दिया अल्टीमेट -
Parliament Today: संसद बजट सत्र का चौथा दिन, आज भी हंगामे की भेंट चढ़ सकती है सदन की कार्यवाही












Click it and Unblock the Notifications