अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 7 लोगों को लगी गोली, 3 की हालत गंभीर
अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है, इस गोलीबारी में 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसमे से 3 लोगों की हालत काफी नाजुक है।

अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह गोलीबारी वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी में हुई है, यहां पर हाई स्कूल ग्रैजुएशन सेरेमनी के दौरान गोलीबारी हुई है। इस गौलीबारी की वजह से 7 लोग घायल हुए हैं। जिसमे से तीन की हालत नाजुक है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
जिस तरह से गोलीबारी की घटना सामने आई उसके बाद ग्रैजुएशन सेरेमनी को रद्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ऑफ ड्यूटी सिक्योरिटी अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इस गोलीबारी में जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को गोली लगी है, जबकि दो लोग गिरने की वजह से चोटिल हुए हैं, एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। तीन लोग इस हादसे की वजह से सदमे में हैं जिनका इलाज चल रहा है।
Recommended Video
पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक इस गोलीबारी की वजह सामने नहीं आ सकी है। स्कूल के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना ह्यूजनक हाई स्कूल ग्रैजुएशन सेरेमनी के अंत में हई है, हमने थॉमस जेफरसन हाई स्कूल ग्रैजुएशन के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
इसे बाद में कराया जाएगा।मंगलवार को छात्रों को एक अलर्ट भेजा गया, जिसमे उनसे कहा गया कि मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और गोलीबारी का जवाब दिया। अलर्ट में कहा गया कि अब कम्युनिटी में किसी तरह की डर की बात नहीं है, लेकिन अभी भी यहां भारी पुलिस बल तैनात है।
जानकारी के अनुसार पांच लोग गोली लगने से घायल हुए हैं, इन लोगों को फिलहाल जान का खतरा नहीं है। एक नौ साल की बच्ची भी कार से टक्कर की वजह से मौके पर घायल हुई है। स्कूल के अधिकारी ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है, इस तरह की फायरिंग बच्चों के बीच देखकर मैं तंक आ चुका हूं।












Click it and Unblock the Notifications