न्यूजीलैंड में महिला फीफा विश्वकप से पहले गोलीबारी, 2 की मौत, 6 घायल

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। आरोपी हमलावर ने अचानक से लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और हमलावर को मार गिराया। अहम बात यह है कि गोलीबारी की यह घटना फीफा महिला विश्वकप की शुरुआत से ठीक 12 घंटे पहले हुई है।

Auckland

हमलावर लोवर क्वीन स्ट्रीट के पास स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर पहुंचा, यहां कई होटल और मॉल स्थित हैं। सुबह तकरीबन 7.30 बजे उसने यहां से गोलीबारी करना शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि वह खुद से इस बिल्डिंग में पहुंचा और लोगों पर गोलियां बरसाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने गनमैन को मार गिराया।

न्यूजीलैंड पुलिस ने ट्विटर पर ट्वीट करके लिखा, ऑकलैंड स्ठित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। कई लोग इस हमले में घायल हुए ङैं, हम फिलहाल इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि दो लोगों की मौत हो गई है। गनमैन को मार गिराया गया हैा।

इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा कि महिला विश्व कप अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही शुरू होगा। हम फीफा से लगातार संपर्क में हैं, वो तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ रहे हैं।

बता दें कि महिला फीफा विश्वकप की शुरुआत गुरुवार की रात को होगी। पहला मैच न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच होगा। इस मैच को देखने तकरकीबन 40 हजार लोग आ सकते हैं। मैच ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+