क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

फ्लोरिडा चर्च में शूटिंग, 2 लोगों की मौत, दो घायल

Google Oneindia News

फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में शनिवार को गोलीबारी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को रिवीरा बीच के पास स्थित चर्च में यह गोलीबारी उस वक्त की गई जब यहां किसी का अंतिम संस्कार चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक 15 साल का लड़का और एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी दोपहर 2.30 बजे विक्टोरिया सिटी चर्च पर हुई है। जानकारी के अनुसार 13 राउंड गोली चलाई गई। पुलिस इस गोलीबारी की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

shooting

बता दें कि कुछ दिन पहले भी फ्लोरिडा में गोलीबारी की खबर सामने आई थी। यहां अचानक एक व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई थी। हमलावर ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। यह घटना टाम्पा से तकरीबन 129 किलोमीटर दूर सेबरिंग में हुई थी। अहम बात यह है कि हमलावर ने खुद फायरिंग के बारे में पुलिस को फोन करके जानकारी दी थी। सेबरिंग पुलिस के मुखिया ने कोर्ल होगलुंड ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा था कि बिना दिमाग वाले व्यक्ति की वजह से हमने कई लोगों की जान गंवा दी। हमलावर की पहचान 21 वर्षीय जेफेन जेवियर के तौर पर हुई थी। वह स्टीवंस हेनागर कॉलेज का छात्र था।

इसे भी पढ़ें- गुजरात दंगे के दोषियों को बेल कैसे मिल जा रही?इसे भी पढ़ें- गुजरात दंगे के दोषियों को बेल कैसे मिल जा रही?

Comments
English summary
Shooting in Florida church 2 killed and 2 injured.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X