क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

एक के बाद एक फायरिंग की घटनाओं से दहला शिकागो, दो लोगों की मौत, 43 घायल

Google Oneindia News

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 43 लोग अभी इस घटना में घायल हैं। शनिवार को यह घटना उस समय हुई जब 100 लोग एक स्‍ट्रीट पार्टी में मौजूद थे। गोलीबारी की घटना गारफील्‍ड पार्क नेबरहुड में हुई है। घायलों को पास के अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि की गई है। एक हफ्ते पहले ही अमेरिका में शूटिंग की दो घटनाएं हुई थीं जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी।

chicago-shooting

शुक्रवार शाम से जारी फायरिंग

शुक्रवार शाम से ही शिकागो में गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को शिकागो के समयानुसार करीब 6:17 मिनट पर फिर से फायरिंग हुई और इसमें कई लोग घायल हुए। इसके बाद ईस्‍ट गारफील्‍ड पार्क के वेस्‍ट शिकागो एवेन्‍यू के 3300 ब्‍लॉक में फायरिंग हुई। वहीं 1 बजकर 55 मिनट पर शनिवार को नॉर्थ सेवेयर के 600 ब्‍लॉक में फायरिंग की घटना हुई। आठ साल की बच्‍ची शनिवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना में घायल हुई है। पुलिस का कहना है कि बच्‍ची नॉर्थ मोनिसेलो एवेन्‍यू के 1000 ब्‍लॉक में स्थित एक बार्बेक्‍यू पर थी और घटना में घायल हो गई है। रविवार रात जो घटना हुई है उसमें पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई उसके मुताबिक भीड़ में कई बार फायरिंग की आवाज सुनी गई। इसके बाद एक शख्‍स को हल्‍के रंग की सेडान में से गोलीबारी करते हुए देखा गया। पुलिस की ओर से रात करीब 2 बजकर 47 मिनट पर प्रतिक्रिया दी गई और उसे छह लोग घायलावस्‍था में मिले। घायलों में 25 वर्ष का एक लड़का और पांच महिलाएं हैं जिनकी उम्र 27 वर्ष से 38 वर्ष के बीच है।

Comments
English summary
Shooting in Chicago: Gunman opens fire on 100 people at a street party and left six people injured.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X