अमेरिका के ओकलाहोमा में फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
ओकलाहोमा। अमेरिका के ओकलाहोमा में फायरिंग के बाद एक व्यक्ति के मारे जाने की खबरें हैं। फायरिंग ओकलाहोमा के वैलग्रीन्स में हुई और बुधवार को करीब शाम चार बजे अचानक गोलियां चलने की आवाज आई। न्यूज एजेंसी एपी ने अमेरिकी अथॉरिटीज की ओर से इस बात की पुष्टि की। इस घटना में दो लोग घायल है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह शूटर ही है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वैलग्रीन्स में एक फोटो काउंटर पर एक व्यक्ति का झगड़ा हुआ। उसने क्लर्क को जान से मारने की धमकी थी और इसके बाद झड़प बढ़ गई। पुलिस की ओर से बताया गया कि उन्हें घटनास्थल पर एक्टिव शूटर के होने की जानकारी मिली थी।













Click it and Unblock the Notifications