अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित चर्च में गोलीबारी, कई लोग घायल, एक की मौत
कैलिफोर्निया, 16 मई। अमेरिका आज फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है। कैलिफोर्निया के लगूना वुड्स स्थित जेनेवाल प्रेस्बिटेरियन चर्च में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगी है। ऑरेंज काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने गोलीबारी की खबर देते हुए बताया कि हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उस के पास से हथियार बरामद किया है, संभव है कि यही व्यक्ति गोलीबारी में शामिल हो। इस गोलीबारी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।
इसे भी पढ़ें- 'तैयार रहो, तुम मरोगे', राहुल भट्ट की हत्या के बाद आतंकियों की कश्मीरी पंडितों को धमकी
ऑरेंज काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट की ओर से ट्विटर पर ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी गई है। इसमे कहा गया है कि चार पीड़ित गंभीर रूप से घायल हैं और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने जानकारी दी कि हमे दोपहर तकरीबन 1.26 बजे आपात फोन के जरिए इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, उसके पास से हमे हथियार मिला है, संभव है कि गोलीबारी में यही व्यक्ति शामिल हो। घटना के बाद चर्च के बाहर बड़ी संख्या में एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन पहुंचे। कैलिफोर्निया गवर्नर के ऑफिस की ओर से कहा गया है कि हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।