अमेरिका: बार के भीतर गोलीबारी, 4 की मौत, 5 घायल
न्यूयॉर्क। अमेरिका के कनसास शहर में स्थित बार में गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां बार के भीतर गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह गोलीबारी कनकास शहर में स्थित एक बार में रविवार की सुबह हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ है, जब संदिग्ध बार के भीतर 10वीं मंजिल पर पहुंचा और लोगों पर गोली चलाना शुरू कर दिया। स्पटनिक न्यूज एजेंसी के मुताबिक हमलावर ने नौ लोगों को गोली मार दी है, जिसमे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक या फिर एक से अधिक संदिग्ध हमलावर केसी टकीला बार में घुसे और बार के भीतर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के प्रवक्ता थॉमस टोमेसिक ने मीडिया से बताया कि किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है, अभी तक पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं है कि बार के भीतर एक या फिर एक से अधिक शूटर है। शूटिंग में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।