शेख नवाफ बने कुवैत के नए सुल्तान, संभालेंगे देश की कमान

नई दिल्ली। कुवैत के सुल्तान शेख सबाह अल अहमद अल जबर अल सबाह की मंगलवार को मृत्यु हो गई है। कुवैत के सुल्तान के निधन के बाद शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह को देश का नया अमीर चुना गया है। शेख नवाफ ने आज सुबह ही देश के नए अमीर के तौर पर शपथ ली है। बता दें कि शेख नवाफ के सौतेले भाई शेख सबाह अल अहमद थे जिनका मंगलवार को निधन हो गया था। 83 वर्षीय शेख नवाफ काफी लंबे समय से सुरक्षा सेवा से जुड़े रहे हैं।

Sheikh Nawaf

बता दें कि कुवैत के दिवंगत शेख सबाह की अंतिम यात्रा आज शाम को शुरू होगी। उनके पार्थिव शव को अमेरिका के मिनेसोटा के रोचेस्टर स्थित मायो क्लीनिक से लाया जाएगा। शेख सबाह का यहां काफी लंबे समय से इलाज चल रहा था, उनकी उम्र 91 वर्ष थी। कोरोना के चलते शेख सबाह की अंतिम यात्रा में सीमित लोग ही शामिल होंगे। शेख सबाह के निधन पर सऊदी अरब, ईरान सहित कई देशों ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेख सबाह के निधन पर दुख जाहिर किया था।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, कुवैत के अमीर शेख सबा अल अहमद के दुखद निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में हम शेख के परिवार और कुवैत के लोगों से संवेदना प्रकट करते हैं। आज, कुवैत और अरब दुनिया ने एक प्रिय नेता, भारत ने एक करीबी दोस्त और दुनिया को एक महान राजनेता खो दिया है। शेख सबा अल अहमद ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभाई और कुवैत में हमेशा भारतीय समुदाय का विशेष ध्यान रखा। बता दें कि 2006 में शेख जाबेर अल-सबा की मौत के बाद शेख सबा अल अहमद कुवैत के अमीर बने थे। शेख सबा अल अहमद को कुवैत की विदेश नीति पर काम करने के लिए जाना जाता है। वो 1963 से 2003 तक कुवैत के विदेश मंत्री रहे। 1990-1991 के खाड़ी युद्ध के दौरान इराक का समर्थन करने वाले राज्यों के साथ संबंधों को बहाल करने के प्रयासों के लिए उन्हें अरब कूटनीति का डीन कहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+