बांग्लादेश में 5वीं बार PM बनेंगी शेख हसीना, आवामी लीग का 200 से अधिक सीटों पर कब्जा

Bangladesh General Election Updates: बांग्लादेश में रविवार को हुए 12वें आम चुनाव (Bangladesh General Election 2024) में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर पांचवीं बार शेख हसीन ने कब्जा किया। उनकी पार्टी और सहयोगी दलों को रिकॉर्ड सीटें हासिल हुईं। बांग्लादेश के सबसे बड़े न्यूज चैनल सोमोय टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक घोषित कुल 300 में से 264 सीटों में से हसीना की अवामी लीग ने 204 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि उनकी सहयोगी जातीय पार्टी को महज नौ सीटों पर जीत हासिल कर ही है। ऐसे में बांग्लादेश में आवामी लीग की सरकार पक्की हो गई है।

बांग्लादेश में 12वें आम चुनाव में हसीना रविवार को गोपालगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र से फिर से संसद के लिए चुनी गईं। यहां स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। कुछ क्षेत्रों में छिटपुट हिंसा और मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के बहिष्कार के बीच आम चुनाव में हसीना को 249,965 वोट मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेख हसीना के प्रतिद्वंदी माने जा रहे बीएनपी कैंडिडेट एम निजाम उद्दीन लश्कर को महज 469 वोट मिले।

Sheikh Hasina becomes PM of Bangladesh

वहीं बांग्लादेश के सबसे बड़े निजी न्यूज चैनल सोमोय टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 300 में अवामी लीग ने 204 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि उनकी सहयोगी जातीय पार्टी ने 9 सीटों जीती हैं। ऐसे में सहयोगी दल को मिलाकर आवामी लीग के पास कुल 213 सीटें हो गई हैं। ऐसे में पीएम शेख हसीना का दूसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है।

बांग्लादेश के 12वें आम चुनाव में 119.6 मिलियन पंजीकृत मतदाओं के लिए कुल 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों बनाए गए थे। इस बार 27 राजनीतिक दलों के 1,500 से अधिक उम्मीदवार और 436 स्वतंत्र उम्मीदवार मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+