महिला ने दिया एक साथ छह बच्चों को जन्म, राष्ट्रपति को पता चला तो खुद को नहीं रोक सके

नई दिल्ली। पोलैंड की एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया है। 29 साल की महिला ने सोमवार को छह बच्चों को जन्म दिया। मां और सभी छह बच्चे स्वस्थ हैं। पोलैंड के डॉक्टरों का कहना है कि उनके देश में ये पहली बार हुआ है जब बच्चे जन्मे हों। बच्चों के माता-पिता को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। यहां तक कि पोलैंड के राष्ट्रपति ने भी जच्चा महिला को बधाई संदेश भेजा है।

बच्चों में चार लड़कियां, दो लड़के

बच्चों में चार लड़कियां, दो लड़के

उत्तरी पोलैंड के एक अस्पताल में महिला ने सीजेरियन के जरिये छह बच्चों को जन्म दिया। छह बच्चों में चार लड़कियां और दो लड़के हैं।क्राकोव स्थित यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की प्रवक्ता मारिया व्लोद्कोव्सका ने कहा कि इन बच्चों का जन्म गर्भ के 29वें सप्ताह में हुआ है। इनका वजन 890 ग्राम से 1.3 किलोग्राम के बीच है।

पोलैंड में पहली बार जन्में एक साथ छह बच्चे

पोलैंड में पहली बार जन्में एक साथ छह बच्चे

मारिया ने बताया है कि बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन अभी उन्हें इंक्यूबेटर में रखा गया है। अस्पताल के नियोनैटोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रिसजार्ड लौटरबाख ने कहा है कि यह पोलैंड में पहली बार हुआ है कि एक साथ छह जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। लौटरबाख का कहना है कि ये उनके देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अनोखी घटना है।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज दूदा ने भी महिला के छह बच्चों को जन्म देने की खबर पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर बच्चों के माता-पिता तथा चिकित्सकों को बधाई देते हुए संदेश लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+