अमेरिका: लॉस एंजिल्स में स्कूल के भीतर गोलीबारी , 6 लोग घायल
लॉस एंजिल्स। दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक हाईस्कूल में गोलीबारी की खबर आ रही है। लॉस एंजिल्स काउंटी दमकल विभाग के अनुसार, इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छह लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि शूटिंग लॉस एंजिल्स के उत्तर-पश्चिम में लगभग 30 मील की दूरी पर सौगस हाईस्कूल में गुरुवार सुबह हुई है। इमारत में फंस बच्चों को निकाल लिया गया है।
जिले के सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन सभी प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सौगस हाईस्कूल में करीब 2500 के आसपास पढ़ते हैं। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में कैलिफोर्निया में हैलोवीन पार्टी कर रहे लोगों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह हमला उत्तरी कैलिफोर्निया में सेन फ्रांसिस्को बे-एरिया में एक किराये के घर में चल रही हैलोवीन पार्टी के दौरान हुआ।
फिलहाल स्मॉग से नहीं मिलेगी राहत, 30 नवंबर तक बढ़ सकता है पराली जलाने का सीजन