पेशावर के मस्जिद मे आतंकी हमला 10 की मौत 60 से अधिक घायल

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। पेशावर के हैयताबाद के पास इमामबाड़े के निकट बम धमाका हुआ है जिसमें तकरीबन 10 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 60 लोगों के घायल होने की खबर है।

blast

धमाके के बाद मौके पर भारी गोलीबारी भी की गयी है। हैयताबाद में रहने वाले लोगों का कहना है कि धमाका इमामिया मस्जिद के भीतर हुआ था। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि धमाका मस्जिद के भीतर हुआ है। धमाके के बाद राहत और बचाव का कार्य तेजी से चालू है।

वहीं धमाके के बाद आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं हादसे के एक चश्मदीद का कहना है कि जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के भीतर पांच से छह लोग आये जिनके पास हथियार थे और उन्होंने सेना की पोशाक पहन रखी थी। इन लोगों ने मस्जिद के भीतर सुरक्षा के लिए तैनात जवानों पर बम फेंकना शुरु कर दिया।

चश्मदीद का कहना है कि हमलावरों में से एक हमलावर ने आत्मघाटी जैकेट पहन रखी थी। मस्जिद के भीतर जब लोगों ने इन हमलावरों के हथियार छीनने की कोशिश की तो हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। हमालवर के खुद को उड़ाने के बाद बाकी के हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+