वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में 'सेल्फी' भी

वाशिंगटन। फ्रंट कैमरे से युक्त स्मार्टफोन के जरिए खुद से ही अपनी फोटो खींच कर लगाने का प्रचलन आज बेहद लेकप्रियता प्राप्त कर चुका है और सेल्फी लेने वालों में दुनियाभर की विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं। सेल्फी की इसी खूबी और लोकप्रियता को देखते हुए इसे वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में माना जा रहा है।

Selfie-Time-Magazine

टाइम पत्रिका ने अपने ताजा अंक में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों की एक सूची जारी की है, जिसमें सेल्फी को जगह दी गई है। पत्रिका के अनुसार मात्र एक वर्ष के भीतर इसने दीवानगी का रूप ले लिया है।

गौरतलब है कि इस सूची में भारत के मंगलयान को भी अहम स्थान दिया गया है।पत्रिका के अनुसार, "पिछले वर्ष जहां सेल्फी लोकप्रिय शब्दों में शामिल हुआ वहीं इस वर्ष यह पूरी दुनिया में लोगों की आदत में शुमार हो चुका है।"

पत्रिका के अनुसार लगभग एक चौथाई अमेरिकी अब तक किसी न किसी सोशल नेटवर्किं ग साइट पर कम से कम एक सेल्फी शेयर कर चुके हैं।

वास्तविकता भी यही है कि दुनिया का कोई भी कोना हो शीर्ष राजनीतिज्ञों से लेकर अधिकांश युवाओं तक सभी के बीच सेल्फी लेना बेहद लोकप्रियता हासिल कर चुका है।

भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हिंदी फिल्म जगत की लगभग सभी जानी मानी हस्तियों को सेल्फी खींचकर लगाते देखना आम प्रचलन हो चुका है।

इंडो-एशियन न्‍यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+