Secrets of the Earth: दुनिया की ये 10 जगह, जहां इंसानों का जाना है मना
Secrets of the Earth: हमारी धरती जितनी सुंदर है, उतनी ही रहस्यमयी भी है। इस विशाल और रहस्यमयी दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां इंसानों का जाना सख्त मना है. कुछ जगहें इतनी खतरनाक हैं कि वहां कदम रखना मौत को दावत देने जैसा है, तो कुछ इतने रहस्यमयी और सुरक्षित हैं कि वहां सिर्फ गिने-चुने लोग ही जा सकते हैं। कुछ जगहें प्राकृतिक रूप से इतनी खतरनाक हैं कि वहां जाना जान जोखिम में डालने जैसा है, तो कुछ जगहें मानव निर्मित रहस्यों और सुरक्षा कारणों से आम लोगों के लिए पूरी तरह से बंद हैं।
ये जगहें न सिर्फ हमारी जिज्ञासा को जगाती हैं, बल्कि यह सोचने पर भी मजबूर करती हैं कि आखिर वहाँ ऐसा क्या है जिसे छुपाया जा रहा है या जिसे बचाया जा रहा है? क्या है वजह कि न कोई पर्यटक, न कोई साहसी यात्री ऐर क्यों इन जगहों पर जाना लगभग नामुमकिन है।

1. लेक नेट्रॉन, तंजानिया
लेक नेट्रॉन को विस्फोटक झील भी कहा जाता है. नेट्रॉन झील के बारे में कहा जाता है कि इसके पानी को जो भी व्यक्ति छू लेता है वह पत्थर का बन जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस झील में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा बहुत ज्यादा है। इसका pH वैल्यू 9 से 10.5 तक हो सकती है. पानी में अल्कलाइन की मात्रा और अमोनिया की मात्रा एक समान है। इस कारण इस झील में डूब कर जो भी मरता है उसकी लाश सालों-साल तक जमी रहती है।
इस झील को विस्फोटक कहने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि इसके पानी में कार्बनडाई-ऑक्साइड और मीथेन गैस की मात्रा काफी ज्यादा है। कभी-कभी इसका तापमान 60°C तक पहुंच जाता है। अगर इस झील के पास हल्का-सा भी अगर भूकंप आ जाए तो यह विस्फोट हो जाती है। यहीं वजह है कि इस झील को खतरनाक जगहों में गिना जाता है।
2. स्नेक आइलैंड, ब्राजील
ब्राजील के एक शहर साओपौलो से लगभग 33 किलोमीटर दूरी पर स्थित है ऐसा टापू जहां इंसानों का जाना सख्त मना है । इस आइलैंड का नाम है स्नेक आइलैंड। यह दुनिया की सबसे जहरीली जगहों में से एक मानी जाती है, क्योंकि यहाँ हजारों की संख्या में घातक जहरीले साँप पाए जाते हैं। इस छोटे से द्वीप पर विभिन्न प्रजातियों के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं। ये सांप अगर किसी को काट ले तो इंसान की मौत मिनटों में हो सकती है। इसी को देखते हुए ब्राजील सरकार ने स्नेक आइलैंड पर जाने पर पाबंदी लगा रखी है। सिर्फ कुछ चुनिंदा वैज्ञानिकों को ही सरकार की अनुमति लेने के बाद जाने की इजाजत मिलती है और वो भी सुरक्षा टीम के साथ।
3. लैसकॉक्स गुफाएं, फ्रांस
लैसकॉक्स गुफाएं फ्रांस में स्थित एक बहुत ही प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गुफा परिसर है, जो पेलियोलिथिक पिरियड की शानदार चित्रों के लिए जाना जाता है. लैसकॉक्स गुफा दुनिया भर के पुरातत्वविदों के लिए एक खजाना है। गुफा के अंदर कई पुराने इतिहास के चित्र हैं, जो 17,300 वर्ष पुराने हैं। एक समय था जब फ्रांस के लोग लस्केक गुफाएं में छुट्टी मनाने आते थे। लोगो के यहां आने से कलाकृत्यों को नुक्सान होने लगा, जिसको देखते हुए सरकार ने लोगो के यहां आने-जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया। यह गुफा 1963 से आम जनता के लिए बंद है।
4. नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड, भारत
नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड एक बेहद रहस्यमयी और दुनिया की सबसे अलग-थलग जगहों में से एक है। यह भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित है, लेकिन इसकी पहचान वहां रहने वाले सेंटिनेली जनजाति की वजह से है. ये लोग आज भी पाषाण युग जैसी जीवनशैली जीते हैं और अभी भी पत्थरों को मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल करते हैं. यहां और भी काफी प्राचीन जातियां रहती हैं. जिन्होंने बाहरी दुनिया के लोगों की एंट्री बैन कर रखी है. जन जाति बाहरी लोगो को अपने आयरलैंड के आस-पास भी भटकने भी नहीं देती है और अगर ऐसा कोई करता भी है तो वे उसे जान से मार डालते है।
5. हर्ड आइलैंड वोल्केनो, ऑस्ट्रेलिया
हर्ड आइलैंड वोल्केनो एक सक्रिय ज्वालामुखी है, जो हर्ड आइलैंड पर स्थित है. यह एक ठंडी और दुर्गम जगह है जो ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। हर्ड आइलैंड वोल्केनो दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। मगर यह जगह जितनी खूबसूरत है उससे कही ज्यादा खतरनाक भी है.यह दुनिया की वो इकलौती जगह है जहां ज्वालामुखी और बर्फ दोनों एक साथ पाएं जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां जाने वाले लोग यहां से वापस जिंदा नहीं लौट सकते। साल 2000 में यहां का ज्वालामुखी फूट पड़ा था और चारों ओर आग की नदिया बहिन बहीं थी। बर्फ की चादर के बीच निकलते इस आग की नदी को कुदरत के करिश्मे जैसा एहसास दिला रही थी. साल 2000 से ही यह वोल्केनो आम लोगों के लिए बंद है।
6. पोवेग्लिया, इटली
वेनिस और लीडो के बीच बसे इस आयरलैंड को भूतो का बसेरा कहा जाता है। पोवेग्लिया इटली के वेनिस के पास स्थित एक छोटा, लेकिन बेहद डरावना और रहस्यमय द्वीप है। यह द्वीप दुनिया की सबसे भूतिया जगहों में से एक माना जाता है. इस जगह से जुडी कई अफवाहें फैली हुई हैं. कहा जाता है की इसके इतिहास में मौत, बीमारी और पागलपन की गहरी घटनाएं जुड़ी हैं। कहा जाता है कि एक वक्त यहां प्लेग के शिकार मरीजों को क्वारंटाइन करके रखा जाता था और माना जाता है कि इस मकान में प्लेग के हजारों मरीजों की मौत हो गई थी। उस समय इस बीमारी का इलाज नहीं था। इसलिए इन मरीजों को इस आईलैंड में लाकर बस यूं ही छोड़ दिया गया। कुछ इतिहासकारों के मुताबिक इस आईलैंड पर एक साथ लगभग 1 लाख 60 हजार लोगों को जिंदा जला दिया गया था ताकि यहां बढ़ रही बीमारी बाकी लोगों तक न पहुंचे। तब से यह भूतों की जगह मानी जाने लगी। यहां आम लोगों का जाना सख्त मना है।
7. एरिया 51, अमेरिका
एरिया 51 अमेरिका का एक अत्यधिक गोपनीय मिलिट्री बेस है, जो नेवादा राज्य में स्थित है। यह जगह दशकों से रहस्यों, षड्यंत्र सिद्धांतों, और एलियंस को लेकर चर्चाओं में रहती है। यह जगह अमेरिका के लॉस वेगास शहर से 83 मील उत्तर पश्चिम में स्थित है। यह जगह अमेरिका के लोगो के लिए और पूरी दुनिया के लिए एक रहस्य है। ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर यूएफओ क्रैश हुआ था। 2013 में CIA ने पहली बार एरिया 51 को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया, लेकिन एलियंस के दावे को नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह जगह सिर्फ गुप्त हवाई परीक्षणों के लिए बनी है।
8. डानाकिल रेगिस्तान, इथोपिया
इथोपिया का डानाकिल रेगिस्तान धरती का सबसे गर्म स्थान है। यह जगह दुनिया के सबसे शुष्क और सबसे रहस्यमयी स्थानों में से एक है। यह रेगिस्तान अफ्रीका के हॉर्न में स्थित है, और इसका ज्यादातर हिस्सा इथियोपिया, एरिट्रिया और जिबूती की सीमाओं में आता है। इसे "धरती का नर्क" भी कहा जाता है। यहां पर तापमान इतना गरम होता है कि कोई भी जीव आसानी से झुलस कर मर सकता है। यहां कई ज्वालामुखी हैं सबसे प्रसिद्ध है एर्टा एले वोलकेनो, जिसमें लगातार लावा उबलता रहता है। साथ ही, ज़मीन के नीचे कई गैसें, सल्फर, और गर्म पानी निकलता रहता है। यहां की विदेशी संस्थाएं लोगों को आगाह करती है कि इस स्थान पर घूमने ना जाएं। इथोपिया और इरीट्रिया के मतभेद के चलते इस रेगिस्तान में लोगों का अगवा होने का भी खतरा बना रहता है। इन्हीं कारणों से यहां लोगों का आना मना है.
9. ग्लोबल सीड वॉल्ट, नार्वे
ग्लोबल सीड वॉल्ट एक अत्यंत सुरक्षित भूमिगत भंडारण स्थल है, जहा पूरी दुनिया के बीजों (Seeds) को इकठ्ठा करके रखा गया है ताकि भविष्य में अगर किसी प्राकृतिक आपदा, युद्ध, जलवायु परिवर्तन, या महामारी से खेती की किस्में नष्ट हो जाएँ, तो उनके बीजों को इस्तेमाल किया जा सके. नार्वे में स्थित ग्लोबल सीड वॉल्ट को आर्कटिक में स्वालबर्ड द्वीप पर बसाया गया है। यहां माइनस 18 डिग्री सेल्सियस तापमान में दुनिया भर के तमाम बीजों को संरक्षित किया जाता है। इस सीड वाल्ट की क्षमता 2 अरब से ज्यादा है और यहां करीब 9 लाख सीड्स के सैंपल्स को सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा ग्लोबल सीड वॉल्ट में दुनिया भर के 1700 से ज्यादा जीन बैंकों के लिए बैंकअप का काम करता है। 11 हजार स्क्वायर मीटर में फैले इस क्षेत्र में आम लोगों का जाना वर्जित है और सिर्फ वैज्ञानिक ही यहां जा सकते हैं।
10. कोका कोला वॉल्ट, अटलांटा
जिंदगी में सभी ने कोका कोला तो जरूर पिया ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि इतनी स्वादिष्ट रेसिपी का आखिर राज क्या है। कोका कोला ने अपनी इस रेसिपी को सुरक्षित रखा हुआ है। कोका कोला वॉल्ट अटलांटा में स्थित है जिसे वॉल्ट ऑफ सीक्रेट फार्मूला के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर कोका कोला की रेसिपी के सीक्रेट लगभग 125 सालों से सुरक्षित रखा गया है। इस वॉल्ट को हाई-टेक सिक्योरिटी, बायोमेट्रिक स्कैनर, और 24/7 निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। कोका कोला कंपनी के 2 से 3 लोगों के अलावा इस रेसिपी की जानकारी किसी और को नहीं है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications