अब तक नहीं मिला मलेशिया का लापता विमान, रहस्य गहराया

आधिकारिक बयान के मुताबिक अब तक उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला है, जो विमान से संबंधित वस्तु प्रतीत होती हो। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है विमान में सवार लोगों के परिजनों की उम्मीद भी क्षीण होती जा रही है।
मलेशियाई प्रशासन मलेशिया एयरलाइंस बोइंग 777-200 उड़ान एम एच 370 का पता लगाने में विफल रहा है। विमान शुक्रवार को दक्षिणी चीन सागर के ऊपर से लापता हो गया था। उसमें पांच भारतीयों समेत 239 लोग सवार थे। बीजिंग जा रहे इस विमान में 5 भारतीय, भारतीय मूल के 1 कनाडाई व्यक्ति सहित 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य थे।
लापता विमान का पता लगाने के लिए खोज अभियान में 34 विमान, 40 पोत और दस देशों की टीमें शामिल हैं। विमान लापता होने की जगह से 50 नौटिकल मील के दायरे में फैला हुआ था। मलेशया के अधिकारियों ने घोषणा की कि वे खोज का क्षेत्र दोगुना कर 100 नौटिकल मील कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications