SCO समिट: पीएम मोदी पहुंचे किंगदाओ, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर रहेगा फोकस

किंगदाओ। शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी चीन के किंगदाओ शहर पहुंच गए हैं। पिछले साल ही रूस की पहले के बाद भारत को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया था। पीएम मोदी किंगदाओ में SCO मीटिंग में भाग लेने के साथ-साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। पिछले 6 सप्ताह में पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच यह दूसरी मुलाकात है।

SCO समिट में भाग लेने पीएम मोदी पहुंचे किंगदाओ

किंगदाओ निकलने से पहले पीएम मोदी ने फेसबुक पोस्‍ट पर लिखा है कि इस सम्‍मेलन के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व करके वह काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। मोदी आज चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यहां पर एससीओ देशों के नेताओं से बातचीत करुंगा और कई मुद्दों पर चर्चा करुंगा। उन्‍होंने एक और ट्वीट की और लिखा, 'बतौर पूर्ण सदस्‍य भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व करने को लेकर मैं काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूं।' पाकिस्‍तान की तरफ से राष्‍ट्रपति ममनून हुसैन इस सम्‍मेलन में शामिल होंगे। चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावले ने कहा है कि कि न तो भारत और न ही पाकिस्‍तान की ओर से एससीओ समिट के दौरान किसी औपचारिक मुलाकात का अनुरोध किया गया है। नेता समिट से अलग बात कर सकते हैं लेकिन कोई भी औपचारिक वार्ता या मुलाकात इस दौरान नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+