कोरोना वायरस का टीका अपने ऊपर टेस्‍ट कराने वाले को मिलेंगे 3 लाख, लेकिन है एक खतरनाक शर्त

नई दिल्‍ली। चीन से फैले जानलेवा कोरोना वायरस ने अब पूरी दुनिया को अपनी जद़ में ले लिया है। वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है और पूरी दुनिया में अबतक इससे 4000 लोगों की मौत हो चुकी है। यह लगभग हर द्वीप तक पहुंच चुका है। भारत भी इसकी चपेट में है और यहां 60 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसका सही इलाज ढूंढने में लगे हैं। इसी क्रम में लंदन के व्हाइटचैपल में स्थित वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का दावा किया है। मगर चिंता की बात ये है कि वो इसका टेस्‍ट करें तो किसपर करें। हालांकि वैज्ञानिकों ने इसके लिए 24 लोगों को बुलाया है। यही नहीं वैज्ञानिकों ने कहा है कि जो कोई भी शख्स अपने ऊपर वैक्सीन टेस्ट कराए उसे 3500 पाउंड यानी 339,228 रुपये दिए जाएंगे।

लाखों पाने से पहले जान तो लीजिए शर्त

लाखों पाने से पहले जान तो लीजिए शर्त

वैज्ञानिकों ने पैसे देने से पहले एक शर्त भी रखा है। इस टेस्ट को कराने से पहले उस शख्स को कोरोना वायरस से संक्रमित होना होगा। डेली मेल की खबर के मुताबिक लंदन के व्हाइटचैपल स्थित द क्वीन मेरी बायोएंटरप्राइजेज इनोवेशन सेंटर ने कोरोना वायरस को खत्म करने वाले वैक्सीन को बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिक अपनी इस वैकसीन का टेस्ट कर देखना चाहते हैं कि यह कितना कारगर है। सेंटर के वैज्ञानिकों ने इसके लिए 24 लोगों को भर्ती करने की भी तैयारी की है। इन सभी लोगों पर कोरोना वायरस के वैक्सीन का टेस्ट किया जाएगा। जिस वैक्सीन का परीक्षण इन 24 लोगों पर किया जाएगा, उसमें सार्स बीमारी की दवा भी मिली है।

पहले शरीर में डाला जाएगा कोरोना वायरस का कमजोर स्‍ट्रेन

पहले शरीर में डाला जाएगा कोरोना वायरस का कमजोर स्‍ट्रेन

इस परीक्षण में शामिल होने के तुरंत बाद शरीर में कोरोनावायरस का कमजोर स्ट्रेन डाला जाएगा। इसके बाद उसके बढ़ने का इंतजार होगा। फिर जाकर वैक्सीन दिया जाएगा। इस परीक्षण के दौरान एचवीवो कंपनी द्वारा बनाई गई दवा का प्रयोग किया जाएगा। परीक्षण के लिए बुलाए गए 24 लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा। इन दो हफ्तों में वैज्ञानिक यह देखेंगे कि इन 24 लोगों पर दवा का असर कैसे हो रहा है? यह कोरोनावायरस पर असर कर रहा है कि नहीं। आपको बता दें कि यूरोपियन देशों की 35 कंपनियां कोरोनावायरस की दवा खोजने में लगे हुई हैं।

केंद्र सरकार ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है

केंद्र सरकार ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है

कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। ट्रैवल एडवाइजरी के तहत भारत ने तीन और देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है। वीजा को लेकर जारी ट्रैवल एडवाइजरी के मद्देनजर 11 मार्च या इससे पहले फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आने वाले उन नागरिकों के नियमित और ई-वीजा पर रोक लगा दी गयी है, जिन्होंने अभी तक भारत में एंट्री नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+