क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

इजिप्ट में रहस्यमयी साम्राज्य की खोज से चकराए वैज्ञानिक, क्या बदल जाएगी मिस्र के अतीत की कहानी?

इजिप्ट में पुराने साम्राज्य के शाही परिवार के संबंधी के ममी से कई रहस्यमयी खोज की गई है, जो ममी के इतिहास को बदलने की क्षमता रखता है।

Google Oneindia News

काहिरा, अक्टूबर 26: इजिप्ट हमेशा अपने सदियों पुराने पिरामिडों, ममीकृत फिरौन और प्राचीन संस्कृति के साथ अनसुलझे रहस्यों के लिए जाना जाता रहा है। और इजिप्ट में फिर से वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जो इंसानी इतिहास को ही बदल सकता है और एक नये अंदाज में सोचने के लिए मजबूर कर सकता है। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि, मिस्र में ममी बनाने की प्रक्रिया प्राचीन मिस्र में पहले की तुलना में एक हजार साल पहले की गई हो सकती है।

एक और रहस्यमयी खोज

एक और रहस्यमयी खोज

दुनिया में मिस्र एक ऐसा जगह है, जहां हर वक्त खुदाई और खोज का काम चलता रहता है और इतनी मेहनत के बाद भी वैज्ञानिकों को निराशा नहीं मिलती है, क्योंकि वैज्ञानिकों के हाथ ऐसी-ऐसी चीजें लगती रहती हैं, जो इंसानों के जीवन में अमूल-चूल परिवर्तन लाने वाला तो होता ही है, साथ ही इंसानों के अतीत को एक नई और रहस्यमयी कहानी को उजागर कर देता है। एक डॉक्यूमेंट्री में मिस्र में खुदाई करने में लगे पुरातत्वविदों ने कहा है कि, सबूतों के आधार पर पता चला है कि, मिस्र में ममी बनाने का जो इतिहास अब तक मालूम है, असल में ममी बनाने की कहानी उससे भी एक हजार साल पहले हो सकती है। डॉक्यूमेंट्री में सक्कारा के कब्रिस्तान में मकबरे की जांच के दौरान ये बात पता चली है। ये मकबरा मिस्र के प्राचीनतम साम्राज्य के शाही परिवार के एक रिश्तेदार का है।

दुनिया की प्राचीनतम ममी?

दुनिया की प्राचीनतम ममी?

शाही परिवार के संबंधी का ये अवशेष 2019 में खोजा गया था और माना जाता है कि यह प्रारंभिक आकलन से काफी पुराना है। यहां तक ​​कि शाही परिवार के संबंधी का ये ममी अब तक की सबसे पुरानी ममियों में से एक हो सकती है। अवशेष पुराने साम्राज्य के हैं और यह प्रक्रिया 4,000 साल पहले के शवों को संरक्षित करने में उनकी प्रगति को दर्शाती है। काहिरा में अमेरिकी विश्वविद्यालय में इजिप्टोलॉजी के प्रमुख प्रोफेसर सलीमा इकराम ने द ऑब्जर्वर को बताया कि, "अगर यह वास्तव में एक पुराने साम्राज्य की ममी है, तो ममीकरण और पुराने साम्राज्य के इतिहास के बारे में सभी पुस्तकों को संशोधित करने की आवश्यकता होगी" उन्होंने कहा कि, ये अवशेष ममीकरण के विकास की प्रक्रिया की अब तक की सारी समझ को बदल देगा।

ममी को लेकर बदल जाएगा रिसर्च?

ममी को लेकर बदल जाएगा रिसर्च?

नई खोज न केवल ममी के विकास की प्रक्रिया पर, बल्कि उस युग की सामग्रियों की उपलब्धता और उपयोग, उनकी उत्पत्ति और उनसे जुड़े व्यापार मार्गों को लेकर भी अब तक जो इंसानी समझ थी, उसपर सवाल उठा देगी, या फिर हो सकता है उसे पूरी तरह से बदलकर रख दे। डॉक्यूमेंट्री 'लास्ट ट्रेजर्स ऑफ इजिप्ट' में अभिनय करने वाले इकराम ने द ऑब्जर्वर को बताया कि, ''अब तक हमने सोचा था कि पुराने साम्राज्य का ममीकरण अपेक्षाकृत सरल था, जिसमें बुनियादी शुचिता हमेशा सफल नहीं होती थी, मस्तिष्क को नहीं हटाया जाता था, या कभी-कभार ही आंतरिक अंगों को हटा दिया जाता था। दरअसल, मृतक के बाहरी स्वरूप पर इंटीरियर की तुलना में अधिक ध्यान दिया गया था। इसके अलावा, पुराने साम्राज्य की ममियों में अब तक दर्ज की गई रेजिन का उपयोग कहीं अधिक सीमित है। यह ममी रेजिन और टेक्सटाइल से सराबोर है और ममीकरण की एक पूरी तरह से अलग छाप देती है।"

सटीक अंदाज में ममी का निर्माण

सटीक अंदाज में ममी का निर्माण

इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण 9 नवंबर को किया जाएगा और माना जा रहा है कि, इजिप्ट के इतिहास और ममियों के इतिहास को लेकर कई पुरानी धारणाएं हमेशा के लिए बदल जाएंगी। अब तक स्मिथसोनियन के अनुसार, ममीकरण मृत शरीर को क्षीण करने या उसका उपचार करने की प्रक्रिया है जिसमें प्राचीन मिस्रवासी शरीर से सभी नमी (अंगों) को हटा देते थे और केवल शरीर के ढांचे को सूखा छोड़ देते थे, जो आसानी से खराब नहीं होता था। धार्मिक रूप से प्रतीकात्मक, मृत शरीर को यथासंभव जीवन-रूप में संरक्षित करना आवश्यक था। तकनीक इतनी सटीक और सफल थी कि अवशेष 4,000 से अधिक वर्षों से अच्छी स्थिति में हैं।

2700 साल पुरानी ममी का बना चेहरा

2700 साल पुरानी ममी का बना चेहरा

शोधकर्ताओं ने हाल ही में 2,023 से 2,797 साल पुरानी ममी के नमूनों को संसाधित करने और अनुमानित चेहरे बनाने में सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने प्रत्येक ममी के वंश, रंजकता और चेहरे की आकृति विज्ञान की भविष्यवाणी करने के लिए पूरे-जीनोम सिक्वेंसिंग डेटा का उपयोग किया है। वैज्ञानिकों ने पाया कि उनका वंश आधुनिक मिस्रवासियों की तुलना में आधुनिक भूमध्यसागरीय और मध्य पूर्वी व्यक्तियों के समान था। ममियों पर चेहरे का रंग हल्का भूरा होने का अनुमान लगाया गया है, जिसमें गहरी आंखें और घने बाल थे।

चांद तक यात्रा के लिए स्पेस सुपरहाइवे बनाएगी अमेरिकी सेना, जानिए चीन को पछाड़ने का क्या है प्लान?चांद तक यात्रा के लिए स्पेस सुपरहाइवे बनाएगी अमेरिकी सेना, जानिए चीन को पछाड़ने का क्या है प्लान?

Comments
English summary
Many mysterious discoveries have been made from the mummy of a relative of the royal family of the Old Kingdom in Egypt, which has the potential to change the history of the mummy.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X