एशिया, यूरोप, अफ्रीका...के बाद अब 8वें महादेश जीलैंडिया की खोज, न्यूजीलैंड भी इसी का हिस्सा
यह सर्वविदित तथ्य है कि विश्व में 7 महाद्वीप हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अब से ये थ्योरी गलत हो चुकी है। अब दुनिया में 8 महाद्वीप हो चुके हैं। जियोसाइंटिस्ट्स दुनिया में 8वें महादेश की खोज कर चुके हैं। वैज्ञानिकों ने इस महाद्वीप को जीलैंडिया दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया के आठवें महाद्वीप की खोज में वैज्ञानिकों को लगभग 375 साल लग गए। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस नए महादेश या महाद्वीप का अधिकांश हिस्सा समंदर में समा चुका है। यह दुनिया का सबसे छोटा और सबसे संकरा महादेश है।

भूवैज्ञानिकों और भूकंप विज्ञानियों की एक टीम ने इस महाद्वीप को समुद्र से 2 किलोमीटर नीचे से खोजा है। शोधकर्ताओं ने समुद्र तल से बरामद चट्टान के नमूनों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग करके ढूंढ़ा। जीलैंडिया महादेश का 94 फीसदी हिस्सा पानी के भीतर है।
जीलैंडिया 1.89 मिलियन वर्ग मील (4.9 मिलियन वर्ग किमी) का एक विशाल महाद्वीप है, यह मेडागास्कर से लगभग छह गुना बड़ा है। वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि न्यूजीलैंड भी इसी महादेश का हिस्सा है। अब तक न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया महादेश का हिस्सा माना जाता रहा है।
गोंडवाना लैंड का था हिस्सा
वैज्ञानिकों के मुताबिक जीलैंडिया करीब 550 मिलियन वर्ष पहले गोंडवाना लैंड का हिस्सा हुआ करता था। इसके टूटने से ही बाकी महादेशों का भी निर्माण हुआ। शोधार्थी आज भी इसके गोंडवाना से अलग होने को लेकर रिसर्च कर रहे हैं।
जीलैंडिया महाद्वीप के गोंडवाना से अलग होने की शुरुआत 10.5 करोड़ साल पहले हुई। इसके बाद धीरे-धीरे जीलैंडिया समंदर में समाता चला गया। वैज्ञानिकों ने 2017 में सबसे पहले जीलैंडिया महादेश की खोज की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1995 से ही साइंटिस्ट इसकी तलाश में जुटे हुए थे।
जीलैंडिया के बारे में पहली बार 1642 में पता चला था जब एक डच बिजनेसमैन और नाविक एबल टैसमैन ग्रेट साउथर्न महाद्वीप की खोज में निकले थे। जब वे न्यूजीलैंड के दक्षिणी आईलैंड पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने आसपास की जानकारी दी। इसी के साथ उन्हें जीलैंडिया के बारे में भी बता लगा। इतने लंबे वक्त बाद वैज्ञानिकों को इस महाद्वीप को खोजने में 400 साल लग गए।
वैज्ञानिकों का कहना है कि जीलैंडिया का अध्ययन करना हमेशा से कठिन रहा है। वैज्ञानिक ने समुद्र तल से लाए गए चट्टानों और तलछट के नमूनों के संग्रह का अध्ययन कर सारी जानकारी जुटाई।












Click it and Unblock the Notifications