क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

शादी से पहले 'संबंध बनाने' पर मिली 100 कोड़ों की 'खूनी सजा,' लोगों के सामने पुलिस ने बरसाए कोड़े

Google Oneindia News

जकार्ता। इंडोनेशिया के अचेह प्रांत में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला और उसके ब्‍वॉयफ्रेंड को शादी से पहले सेक्‍स करने के एवज में 100 कोड़ों की सजा दी गई। अचेह प्रांत इंडोनेशिया का वह प्रांत है जो बहुत ही दकियानूसी विचारधारा वाला है। इस महिला के साथ ही दो और लोगों को कोड़ों की सजा दी गई है। इस घटना में महिला उसे बख्‍श देने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। कुछ सेकेंड के लिए महिला को कोड़े मारने बंद भी किए गए और इस दौरान डॉक्‍टर उसका चेकअप करके चली गई।

 दोनों की उम्र 22 साल

दोनों की उम्र 22 साल

महिला और उसका ब्‍वॉयफ्रेंड दोनों की उम्र 22 साल है। इन दोनों को शादी से पहले संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था। जिस समय दोनों को सजा दी जा रही थी वहां पर कई लोग मौजूद थे। दोनों को अचेह के होकसिउमवे स्‍टेडियम में कोड़े मारने की सजा दी गई। यह स्‍टेडिशम अचेह की राजधानी बांदा से करीब 170 मील दूर है। दोनों के अलावा 19 साल के एक लड़के को भी कोड़े मारे गए। उसकी शर्ट पूरी तरह से खून में भीग गई थी। जहां 19 साल के लड़के को पांच साल जेल में बिताने होंगे तो वहीं इस कपल को रिहा कर दिया गया।

शराब पीने पर भी ऐसी ही सजा

शराब पीने पर भी ऐसी ही सजा

इंडोनेशिया में जुंआ खेलने,शराब पीने, गे सेक्‍स और शादी के अलावा कहीं और संबंध बनाने पर कोड़े मारने जैसी सजा का नियम है। अचेह इस देश का एक अकेला ऐसा प्रांत है जहां कड़े इस्‍लामिक नियम लागू हैं। दुनिया के 34 देशों में जिनमें सिंगापुर, सऊदी अरब, पाकिस्‍तान और नाइजीरिया शामिल है, आज भी कोड़े मारने जैसी सजा को मानते हैं।

दिसंबर में भी दी गई थी ऐसी ही सजा

दिसंबर में भी दी गई थी ऐसी ही सजा

अचेह प्रांत में ही दिसंबर माह में दो पुरुषों को कम उम्र की लड़कियों के साथ सेक्‍स करते हुए पकड़ा गया था। उस समय भी उन दोनों लड़कों को 100 कोड़ों की सजा दी गई थी। इंडोनेशिया के सामाजिक संगठनों ने हमेशा ही इस प्रकार की सजा का विरोध किया है। इसके अलावा राष्‍ट्रपति जोको विडोडो से भी इसे खत्‍म करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई भी फैसला नहीं लिया जा सका है क्‍योंकि अचेह में इस सजा को भारी पैमाने पर समर्थन हासिल है।

Comments
English summary
Scary: woman and her boyfriend whipped 100 times for having physical relation before marriage in Indonesia.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X