शादी से पहले 'संबंध बनाने' पर मिली 100 कोड़ों की 'खूनी सजा,' लोगों के सामने पुलिस ने बरसाए कोड़े
जकार्ता। इंडोनेशिया के अचेह प्रांत में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड को शादी से पहले सेक्स करने के एवज में 100 कोड़ों की सजा दी गई। अचेह प्रांत इंडोनेशिया का वह प्रांत है जो बहुत ही दकियानूसी विचारधारा वाला है। इस महिला के साथ ही दो और लोगों को कोड़ों की सजा दी गई है। इस घटना में महिला उसे बख्श देने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। कुछ सेकेंड के लिए महिला को कोड़े मारने बंद भी किए गए और इस दौरान डॉक्टर उसका चेकअप करके चली गई।

दोनों की उम्र 22 साल
महिला और उसका ब्वॉयफ्रेंड दोनों की उम्र 22 साल है। इन दोनों को शादी से पहले संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था। जिस समय दोनों को सजा दी जा रही थी वहां पर कई लोग मौजूद थे। दोनों को अचेह के होकसिउमवे स्टेडियम में कोड़े मारने की सजा दी गई। यह स्टेडिशम अचेह की राजधानी बांदा से करीब 170 मील दूर है। दोनों के अलावा 19 साल के एक लड़के को भी कोड़े मारे गए। उसकी शर्ट पूरी तरह से खून में भीग गई थी। जहां 19 साल के लड़के को पांच साल जेल में बिताने होंगे तो वहीं इस कपल को रिहा कर दिया गया।

शराब पीने पर भी ऐसी ही सजा
इंडोनेशिया में जुंआ खेलने,शराब पीने, गे सेक्स और शादी के अलावा कहीं और संबंध बनाने पर कोड़े मारने जैसी सजा का नियम है। अचेह इस देश का एक अकेला ऐसा प्रांत है जहां कड़े इस्लामिक नियम लागू हैं। दुनिया के 34 देशों में जिनमें सिंगापुर, सऊदी अरब, पाकिस्तान और नाइजीरिया शामिल है, आज भी कोड़े मारने जैसी सजा को मानते हैं।

दिसंबर में भी दी गई थी ऐसी ही सजा
अचेह प्रांत में ही दिसंबर माह में दो पुरुषों को कम उम्र की लड़कियों के साथ सेक्स करते हुए पकड़ा गया था। उस समय भी उन दोनों लड़कों को 100 कोड़ों की सजा दी गई थी। इंडोनेशिया के सामाजिक संगठनों ने हमेशा ही इस प्रकार की सजा का विरोध किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति जोको विडोडो से भी इसे खत्म करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई भी फैसला नहीं लिया जा सका है क्योंकि अचेह में इस सजा को भारी पैमाने पर समर्थन हासिल है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications