Scarlett Johansson vs OpenAI: ओपन एआई और स्कारलेट जोहानसन में विवाद क्या है, व्यक्तित्व अधिकार में सेंधमारी?

Scarlett Johansson vs OpenAI: हॉलीवुड एक्टर स्कारलेट जोहानसन ने जब OpenAI के लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट मॉडल GPT-4o की आवाज को सुना, तो वो क्रोध और आश्चर्य से भर गईं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके मुताबिक GPT-4o जिस आवाज में जवाब देता है, वो आवाज उनकी आवाज से 'अत्यधिक' मिलती है।

इस हफ्ते जारी एक बयान में उन्होंने ChatGPT के पीछे की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI पर बिना इजाजत अपनी आवाज का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। स्कारलेट जोहानसन का कहना है, कि OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने पहले उनके 'आवाज का इस्तेमाल' करने का अधिकार मांगा था, लेकिन उन्होंने अपनी आवाज का लाइसेंस देने से इनकार कर दिया था।

Scarlett Johansson vs OpenAI

स्कारलेट जोहानसन का कहना है, कि उनके इनकार के बाद भी सैम ऑल्टमैन ने उनकी आवाज का इस्तेमाल किया है।

अपने आरोपों के साथ स्कारलेट जोहानसन उन शख्सियतों और संगठनों की लिस्ट में शामिल हो गईं हैं, जिन्होंने ओपनएआई पर बिना अनुमति के उनके कॉपीराइट क्रिएटिव कार्यों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

स्कारलेट जोहानसन और ओपनएआई के बीच क्या विवाद है?

OpenAI ने पिछले हफ्ते GPT-4o नाम से अपने लेटेस्ट AI मॉडल को लॉन्च किया है और कहा है, कि यह ChatGPT की मौजूदा सुविधाओं में काफी सुधार करेगा। ऐसा ही एक फीचर, जिसका नाम वॉयस मोड है, उसे इस लेटेस्ट मॉडल में शामिल किया गया है, जो यूजर्स को एआई चैटबॉट के साथ वॉयस बातचीत करने की सुविधा देता है, जिसमें यूजर्स पांच अलग अलग तरह की आवाज में किसी एक आवाज को बातचीत के लिए चुन सकता है।

जोहानसन का कहना है, कि इनमें से एक आवाज़, जिसका नाम 'स्काई' रखा गया है, वो कथित तौर पर उनकी आवाज की नकल कर रही है। जोहानसन ने अपने बयान में कहा है, कि "ऐसे समय में जब हम सभी डीपफेक और अपनी समानता, अपने काम, अपनी पहचान की सुरक्षा से जूझ रहे हैं, मेरा मानना ​​है कि ये ऐसे प्रश्न हैं, जो पूरी तरह से स्पष्टता के लायक हैं।"

जोहानसन के आरोपों के बाद OpenAI ने बाद में कहा, कि वह फिलहाल स्काई की आवाज को बंद रोक रहा है। OpenAI ने आगे कहा, कि वो आवाज, स्काई जोहानसन की आवाज नहीं है, बल्कि एक अन्य अभिनेता की आवाज है, और कंपनी का इरादा उनकी आवाज का इस्तेमाल करना नहीं था। बयान में आगे कहा गया है, कि "हम मिसेज जोहानसन से खेद जताते हैं, कि हमने उनसे बेहतर संवाद नहीं किया।"

OpenAI के खिलाफ कॉपीराइट से संबंधित अन्य शिकायतें क्या हैं?

जोहानसन, एआई के संबंध में कॉपीराइट का मुद्दा उठाने वाली पहली एक्टर नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स सहित कई समाचार पत्रों ने पहले कॉपीराइट उल्लंघन के लिए मुकदमा दायर किया है।

दरअसल, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) को भारी मात्रा में डेटा दिया जाता है, जो उन्हें पैटर्न का विश्लेषण करने और भाषा, विजुअल डेटा, गणना आदि पर खुद को प्रशिक्षित करने में मदद करता है। लेकिन न्यूयॉर्ट टाइम्स जैसी संस्थाओं ने तर्क दिया है, कि जो कंटेट ओपन एआई के इस मॉडल के पास है, वो कंटेट उसके हैं, जो पहले ही पब्लिश हो चुके हैं और उनका इस्तेमाल करना 'अनाधिकृत' है।

संस्थाओं का कहना है, कि एआई के ये मॉडल यूजर्स को जानकारी देने के लिए उनके कामों का तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन डेटा का स्रोत नहीं बताते हैं और ये चैटबॉट विश्वसनीय जानकारी देने के मामले में उन्हीं के कंटेंट का इस्तेमाल कर, उनके ही साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।

ऑथर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका ने जॉर्ज आर आर मार्टिन और जॉन ग्रिशम जैसे लेखकों की तरफ से ओपनएआई द्वारा लेखकों के कॉपीराइट कार्यों के अवैध उपयोग का आरोप लगाते हुए एक समान मुकदमा दायर किया।

कुछ महीने पहले, हॉलीवुड एक्टर्स की यूनियन ने भी हड़ताल किया था और उनके हड़ताल करने के पीछे का मकसद ये था, कि फिल्म स्टूडियो भविष्य में एआई का उपयोग कैसे कर सकते हैं। अभिनेताओं का मानना था, कि उनके चेहरे और आवाज का इस्तेमाल उनकी सहमति के बिना, या उन्हें भुगतान किए बिना नई फिल्में या शो बनाने के लिए किया जा सकता है। हड़ताल के बाद आखिरकार फिल्म स्टूडियोज ने अभिनेताओं को आश्वासन दिया, कि किसी की आवाज या किसी अभिनेता की तस्वीर इस्तेमाल करने से पहले उनसे इजाजत ली जाएगी और पैसे दिए जाएंगे।

भारत में व्यक्तित्व के अधिकार से कैसे निपटा जाता है?

भारत में, रजनीकांत, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे अभिनेताओं ने "व्यक्तित्व अधिकारों" को लेकर अदालतों का दरवाजा खटखटाया है।

पर्सनैलिटी अधिकार या फिर पब्लिसिटी अधिकार, 'सेलिब्रिटी अधिकार' के ही तहत आते हैं। किसी सेलिब्रिटी के नाम, आवाज, हस्ताक्षर, उनकी तस्वीर या फिर उनकी एक्टिंग का कोई स्पेशल तरीका... इन चीजों को लोग काफी आसानी से समझ लेते हैं, लिहाजा ये 'व्यक्तित्व के अधिकार' के तहत आता है।

भारत के कई मशहूर हस्तियों ने अपनी नाम, पहचान, तस्वीर, आवाज या फिर अपने किसी स्पेशल फीचर को 'व्यवसाय' के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

फुटबॉलर गैरेथ बेल ने गोल का जश्न मनाते समय अपने हाथों से बनाए गए दिल के निशान को ट्रेडमार्क कराया है। ऐसे अधिकारों के पीछे विचार यह है, कि केवल अद्वितीय सुविधाओं का निर्माता या स्वामी ही उनसे व्यावसायिक लाभ प्राप्त कर सकता है।

15 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने विभिन्न ई-कॉमर्स स्टोर्स, एआई चैटबॉट्स को अभिनेता की सहमति के बिना उनके नाम, उनकी तस्वीर, उनकी आवाज और उनकी किसी पहचान का दुरुपयोग करने से रोकते हुए जैकी श्रॉफ के व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की रक्षा की थी।

अदालत ने कहा, कि जिन विशेषताओं पर वादी का विशेष नियंत्रण होता है, वे उसके 'व्यक्तित्व अधिकार' और 'प्रचार अधिकार' बनते हैं। व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इन विशेषताओं का अनधिकृत उपयोग न केवल इन अधिकारों का उल्लंघन करता है, बल्कि वादी द्वारा वर्षों से कड़ी मेहनत से बनाई गई उनकी ब्रांड इक्विटी को भी कमजोर करता है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने D.M. Entertainment Pvt. Ltd. v. Baby Gift House मामले में फैसला सुनाते हुए अपने 2010 के फैसले को आधार बनाया, जहां न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट ने एक कंपनी द्वारा दायर याचिका पर कार्रवाई की, जिसे गायक दलेर मेहंदी ने अपने व्यक्तित्व अधिकार सौंपे थे।

कंपनी ने आरोप लगाया, कि कुछ गिफ्ट दुकानें ऐसी गुड़िया बेच रही थीं, जो दलेर मेहंदी की "सस्ती नकल और उनके जैसी ही थीं" और यहां तक कि, उनके कुछ गाने भी गा रहे थे। कंपनी ने तर्क दिया, कि यह मेहंदी के अपने व्यक्तित्व के व्यावसायिक शोषण को नियंत्रित करने के अधिकार का खुला उल्लंघन था।

दलेर मेहंदी मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा, कि उनकी पहचान का कॉमर्शियल इस्तेमाल करना, उनकी पहचान को अपने प्रोडक्ट के साथ जोड़कर बिक्री बढ़ाना मकसद है, ताकि उनकी सद्भावना और व्यक्तित्व का फायदा उठाया जा सके।

व्यक्तित्व अधिकार या उनकी सुरक्षा को भारतीय कानून में परिभाषित नहीं किया गया है, और आमतौर पर गोपनीयता और संपत्ति के अधिकारों के तहत ही इसे देखा जाता है।

वहीं, अनिल कपूर से जुड़े एक मामले में, दिल्ली HC ने 16 संस्थाओं को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए AI, फेस मॉर्फिंग और GIFs जैसे तकनीकी उपकरणों का उपयोग करके अभिनेता के नाम, समानता और छवि का उपयोग करने से रोक दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+