पहले पाकिस्‍तान का दौरा करेंगे और फिर भारत आएंगे सऊदी प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान

रियाद। सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्‍मद बिन सलमान इस माह अपनी पहली भारत यात्रा पर आएंगे। लेकिन यहां पर थोड़ी परेशान करने वाली खबर यह है कि भारत आने से पहले वह पाकिस्‍तान के दौरे पर जाएंगे। मोहम्‍मद बिन सलमान का भारत दौरा तब हो रहा है जब जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी की हत्‍या के आरोपों में वह बुरी तरह से घिरे हैं। खाशोगी की हत्‍या अक्‍टूबर में टर्की स्थित सऊदी अरब के दूतावास में हुई थी। पिछले दिनों निक्‍की एशियन रिव्‍यू बिजनेस जर्नल ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि फरवरी माह में मोहम्‍मद बिन सलमान भारत के अलावा चीन और साउथ कोरिया के दौरे पर भी जा सकते हैं। अगर मोहम्‍मद बिन सलमान भारत आते हैं तो यह उनका पहला भारत दौरा होगा।

भारत का अहम ऊजा साझेदार

भारत का अहम ऊजा साझेदार

दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक सऊदी अरब भारत का प्रमुख ऊर्जा सुरक्षा साझेदार है। सऊदी अरब के प्रतिद्वंद्वी ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के प्रतिबंध लगाने के बाद नई दिल्ली के लिए ऊर्जा सुरक्षा का संकट पैदा हो गया है। माना जा रहा है कि उनके इस भारत दौरे पर ऊर्जा सुरक्षा और निवेश पर चर्चा हो सकती है। 33 वर्षीय सुल्‍तान को अक्‍सर एमबीएस कहकर भी संबोधित किया जाता है। बताया जा रहा है कि वह 16 फरवरी को पाकिस्‍तान जाएंगे। इसके बाद मलेशिया और फिर वह फरवरी माह के अंत में भारत आएंगे।

इजरायल के पीएम भी आएंगे भारत

इजरायल के पीएम भी आएंगे भारत

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्‍तान में उनके रुकने के बाद सुल्‍तान मोहम्‍मबन बिन सलमान इस तरफ भी इशारा कर रहे हैं कि वह भारत और पाक के साथ सऊदी अरब के रिश्‍तों को एकसाथ जोड़कर नहीं देखते हैं। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू जो सऊदी अरब के साथ रिश्‍ते बेहतर करने की कोशिशें कर रहे हैं, इस वर्ष भारत आ सकते हैं।

भारत के बाजार पर सऊदी अरब की नजरें

भारत के बाजार पर सऊदी अरब की नजरें

सऊदी अरब और इराक दोनों ही देश भारत को कच्‍चे तेल की सप्‍लाई करते हैं। अमेरिका की ओर से इरान और वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब सऊदी अरब भारत के तेल बाजार पर अपनी नजरें जमाए हुए है। वहीं सऊदी अरब किद्दिया एंटरटेनमेंट सिटी के लिए भारत से निवेश को आकर्षित करना चाहता है। इस सिटी को 334 स्‍क्‍वॉयर किलोमीटर में तैयार करने की योजना है। यह एक मनोरंजन और थीम पार्क होगा जहां पर रेसिंग ट्रैक्‍स भी होंगे।

पाक के साथ करेंगे बड़ी डील्‍स

पाक के साथ करेंगे बड़ी डील्‍स

चीन, अमेरिका और यूएई के बाद सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा बिजनेस साझीदार है। साल 2017-2018 में द्विपक्षीय व्‍यापार बढ़कर 9.56 प्रतिशत तक बढ़कर 27.48 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। भारत की ओर से इस दौरान 22.06 बिलियन डॉलर का निर्यात सऊदी अरब को किया गया। वहीं जब सुल्‍तान पाकिस्‍तान का दौरा करेंगे तो उस दौरान वह पाक के लिए बड़े निवेश का ऐलान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब पाक के साथ 14 बिलियन डॉलर की डील साइन कर सकता है। अक्‍टूबर 2018 पाक पीएम इमरान खान सऊदी अरब के दौरे पर गए थे तो उन्‍हें इस देश से तीन बिलियन डॉलर की मदद मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+