बेटे के बर्थडे पर पिता ने खरीदा 2600 करोड़ का तोहफा, गलती से खरीदा असली एयरक्राफ्ट

नई दिल्ली। सउदी अरब में एक पिता ने अपने बेटे के बर्थडे पर उसके लिए 2600 करोड़ रुपए में 2 एयरबस खरीदी। ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खबर में सबसे खास बात ये है कि पिता अपने बेटे के लिए सिर्फ फ्लाइट का मॉडल खरीदना चाहता था, लेकिन गलती से उसने 2 एयरक्राफ्ट खरीद लिए। 2600 करोड़ रुपए के लागत से उसने दो एयरक्राफ्ट खरीदा। वो यहीं मानकर चल रहा था कि 2600 करोड़ में वो एयरक्राफ्ट की मॉडल खरीद रहा है, लेकिन बाद में उसे पता चला कि ग़लती से उसने असली एयरक्राफ्ट्स ख़रीद ली।

 Saudi man accidentally buys 2 planes worth Rs 2,600 crores for sons birthday, says price was reasonable

शख्स ने 29 मिलियन यूरो ख़र्च कर अपने बेटे के लिए 2600 करोड़ रुपए खर्च कर असली एयरक्राफ्ट खरीद लिया, इतना ही नहीं उसे ये मूल्य उचित लगा। दरअसल सऊदी असर के इस शख्स के बेटे को एयरक्राफ्ट से बेहद प्यार है। वो हवाईजहाज, फ्लाइट, फाइटर प्लेन जैसे खिलौने बेहद पसंद करता है। बेटे के बर्थडे पर शख्स ने बेटे को उसके पसंद का तोहफा देने का मन बनाया।

उसने दो एयरक्राफ्ट मॉडल खरीदने का मन बनाया। अपने अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से पे कर दिया और बाद में कंपनी की ओर से फोन आया कि उसके दोनों असली एयरक्राफ्ट्स रेडी हैं। उसे हैरानी हुई, लेकिन जब उसने अपने ऑर्डर को ध्यान से देखा तो हैरान रह गया। उसने गलती से एयरक्राफ्ट मॉडल के बजाए असली एयरबस ऑर्डर कर दिया। सऊदी के उस व्यक्ति ने फिर एक एयरक्राफ्ट अपने कजन को गिफ्ट में दे दिया। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इस खबर की सच्चाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोई लोग इस खबर को फेक बता रहे हैं। इस खबर को लेकर जो बात अब तक सामने आ रही है उसके मुताबिक इसे अफवाह बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+