सऊदी अरब का प्रस्‍ताव, नाटो की तर्ज पर हो मुसलमान देशों की एक सेना

रियाद। सऊदी अरब ने आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए अमेरिकी और साझी देशों के गठबंधन वाले नाटो की तरह ही मुसलमान देशों की एक सेना तैयार करने का प्रस्ताव दिया है।

saudi-arabia-islamic-nations-army

ब्रिटिश न्‍यूजपेपर द इंडिपेंडेंट ने इस बाबत एक रिपोर्ट के मुताबिक यह सेना किसी खास देश के खिलाफ नहीं होगी। इसे आतंकवाद और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों से टक्कर लेने के लिए गठित किया जाएगा।

खास बात है कि पाकिस्तान को इस प्रस्ताव की एक रूपरेखा तैयार करने का काम सौंपा गया है, जिसमें 34 मुस्लिम बहुल देश शामिल होंगे।

हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और इसके सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ सऊदी अरब में हुए तीन दिनों तक चलने वाली ज्‍वाइंट आर्मी एक्‍सरसाइज में मौजूद थे।

उत्तरी सऊदी अरब में हुए इस अभ्यास में 21 देशों की सेना ने हिस्सा लिया था, जिसमें उन्हें आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार किया गया और हमलों के दौरान लड़ने के बेहतर तौर-तरीके सिखाए गए थे।

फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि इस अलायंल में सऊदी अरब का दुश्मन और शिया बहुल इरान शामिल होगा या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+