सऊदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से प्रतिबंध हटाया, फिर भी लागू रहेंगे ये नियम

रियाद। Saudi Arabia lift Ban on International Flight: सऊदी अरब ने देश में बाहर से प्रवेश रोकने के लिए पिछले महीने लगाया गया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध हटा लिया है। सऊदी अरब ने कोविड-19 के नए वैरिएंट को देश में पहुंचने से रोकने के लिए ये प्रतिबंध लगाया था। अब इस यात्रा प्रतिबंध को सऊदी की सरकार ने हटा दिया है।

Flight

पिछले महीने कई देशों में कोरोना वायरस के म्यूटेटेड वैरिएंट मिलने के बाद 21 दिसम्बर को सऊदी अरब ने अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही समुद्री और जमीनी सीमा पर भी आवाजाही बंद कर दी गई थी। पिछले सोमवार को इस रोक को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया था।

सऊदी अरब ने इस प्रतिबंध को रविवार सुबह 11 बजे से हटा दिया है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ाने अब आ सकती हैं। इस दौरान ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ऐसे देश जहां पर वायरस का नया वैरिएंट पाया गया है ऐसे देशों में रहने वाले गैर सऊदी लोग अगर आना चाहते हैं उन्हें किसी दूसरे देश में कम से कम 14 दिन बिताना होगा। इसके साथ ही सऊदी में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को अपना आरटीसी पीसीआर टेस्ट कराना होगा और निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+