Hajj Yatra: सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए उम्र और संख्या पर लगी पाबंदी को हटाया
सऊदी अरब ने हज यात्रा पर लगी उम्र और संख्या की पाबंदी को हटा दिया है। अब किसी भी उम्र के लोग हज यात्रा पर जा सकते हैं। कोरोना काल से पहले की संख्या में हज यात्री यहां पहुंचने लगे हैं।

Recommended Video
सऊदी अरब ने इस साल से हज यात्रा पर आने वाले लोगों पर उम्र और संख्या की पाबंदी को हटा दिया है। सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री ताफिक अल राबिया ने हज एक्सपो 2023 में बोलते हुए कहा कि इस साल हज यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या कोरोना काल के पहले वाली संख्या तक पहुंच गई है, लिहाजा इस साल से हज यात्रा पर आने वाले लोगों पर किसी भी तरह की उम्र की पाबंदी नहीं होगी। 2019 में हज यात्रा में कुल 2.5 मिलियन लोगों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अगले दो साल तक कोरोना के चलते हज यात्रियों की संख्या कम हो गई थी।
सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि जो लोग देश में रह रहे हैं और हज यात्रा करना चाहते हैं, वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इसमे कुल चार श्रेणियां होगीं, जिसके तहत स्थानीय लोग हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो लोग हज यात्रा के लिए आवेदन कर रहे हैं उनके पास नेशनल या रिजिडेंट आइडेंटिटी होनी चाहिए, जिसकी वैद्यता 15 जुलाई तक की हो। हज यात्रा के लिए आ रहे लोगों के पास कोरोना और मौसमी इन्फ्लुएंजा की वैक्सीन का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा ACYW वैक्सीन का सर्टिफिकेट होना चाहिए जोकि 10 दिन पहले का हो। हज यात्रा में आने वाले सभी लोग वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं, वह अपना मोबाइल नंबर इस्तेमाल करके एक से अधिक आवेदन कर सकते हैं।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications