स्वतंत्र विचारों के समर्थक सऊदी के किंग अब्दुल्ला की मौत
रियाद। 9/11 हमलों के बाद अमेरिका के सबसे भरोसमंद साथी बनकर उभरे और रूढ़िवादी मुस्लिम समाज की सोच को नकारने वाले सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला का निधन हो गया है। सऊदी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वह 90 वर्ष के थे। अब सलमान को सऊदी अरब के नए सुल्तान नियुक्त किए जाएंगे। सलमान अब्दुल्ला के भाई हैं। उनकी मौत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शोक व्यक्त किया है।

महिलाओं के लिए नए मौके
किंग सुल्तान ने वर्ष 1996 में सऊदी अरब की जिम्मेदारी ली थी जब उनके भाई किंग फहाद स्ट्रोक के शिकार हो गए थे। उन्होंने वेस्ट एशिया में लोकतंत्र के समर्थन में होने वाली क्रांतियों को अपने शासन के लिए और स्थिरता के लिए खतरे के रूप में देखते हुए उसका विरोध किया था। उन्होंने महिलाओं की हालत में सुधार के लिए कई अहम काम किए और उनके लिए कई राहें भी खोली थीं।
अमेरिका के खास दोस्त
किंग अब्दुल्ला तेल उत्पादकों के सबसे धनी देशों में से एक देश के राजा थे और मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सबसे अहम सहयोगी भी रहे। अगस्त 2005 में उनकी और अमेरिका की दोस्ती ने एक नया मुकाम हासिल किया था। अब्दुल्ला को एक ऐसे राजा के तौर पर जाना जाता है जिसनें नए विचारों के साथ मिडिल ईस्ट एशिया को एक नई दिशा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications