महिलाओं को कार चलाने की इजाजत के बाद सऊदी अरब में अब दिखेगा सिनेमा भी

रियाद। इस्लामिक मुल्क सऊदी अरब में सोशल रिफॉर्म जारी है। महिलाओं को ड्राइविंग करने की अनुमति मिलने के बाद अब क्राउन प्रिंस ने दशकों से प्रतिबंधित सिनेमा हॉल को फिर से शुरू करने के आदेश दिए हैं। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सोमवार को कहा कि देश में सिनेमा हॉल को फिर से शुरू किया जाए। इस फैसले के बाद अमेरिका समेत दुनिया भर के कई देशों ने सऊदी अरब के प्रिंस की तारीफ की है। मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब में अब तक के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा प्रिंस साबित हो रहे हैं।

35 साल बाद फिर लौटा सिनेमा

35 साल बाद फिर लौटा सिनेमा

सऊदी अरब में 35 साल बाद एक बार फिर से सिनेमा की शुरूआत होने जा रही है। अगले साल की शुरुआत में सऊदी अरब में बंद पड़े सिनेमा हॉल से बैन हटेगा और लोगों के मनोरंजन के लिए उन्हें फिर से खोल जाएगा। सऊदी अरब मल्टीप्लैक्स सिनेमा की शुरूआत मार्च में शुरू होगी, वहीं मिनिस्टरी ऑफ कल्चर एंड इंफॉर्मेशन ने कहा है कि वे अगले साल सैकड़ों नए सिनेमा घरों को स्थापित करेगी।

सेंसर पर सवाल

सेंसर पर सवाल

हालांकि, इसमें अभी यह तय नहीं हो पाया है कि सऊदी अरब में सिनेमा हॉल की शुरूआत होने पर वहां का सेंसर बॉर्ड किस तरह से काम करेगा। सऊदी अरब सिनेमा की शुरूआत होने से वहां के लोग हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड का मनोरंजन कर पाएंगे, लेकिन फिल्म कंटेट्स की अनुमति को लेकर अभी भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी सिनेमा बहुत पहले से ही सऊदी अरब में अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग को लेकर प्लान बना चुका है।

सऊदी अरब में इस साल हुए हैं कई बदलाव

सऊदी अरब में इस साल हुए हैं कई बदलाव

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस साल सोशल रिफॉर्म को लेकर अपने देश में कई बदलाव किए हैं। हाल ही में सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं को ड्राइविंग करने की अनुमति मिली है, जिसकी शुरूआत अगले साल हो जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को म्यूजिक कॉन्सर्ट, स्टेडियम में जाने की आजादी दी गई है। वहीं, इस्लामिक कानूनों का पालन कराने वाली धार्मिक पुलिस "मुतावा' के अधिकार कम कर दिए गए हैं, जो अक्सर महिलाओं को परेशान करते थे।

क्राउन प्रिंस का विजन 2030

क्राउन प्रिंस का विजन 2030

क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान अपने देश में सोशल रिफॉर्म की शुरूआत कर विजन 2030 का लक्ष्य बनाया है, जिसका उद्देश्य सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को सिर्फ ऑयल पर निर्भरता को कम करना है। क्राउन प्रिंस चाहते हैं कि सऊदी अरब की अर्थव्यस्था पर देश के सभी संसाधनों का समान रूप से प्रयोग हो। हालांकि, सऊदी अरब में सोशल रिफॉर्म लोगों को जरूर पसंद आ रहा है, लेकिन 32 साल के क्राउन प्रिंस सलमान इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+