पेशावर एयरपोर्ट पर उतरते समय सऊदी एयरलाइंस के विमान में लगी आग, यात्रियों ने भागकर यूं बचाई अपनी जान

Saudi Airlines Plane Caught Fire: पाकिस्तान के पेशावर हवाई अड्डे पर सऊदी एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। विमान में आग लगने की जानकारी मिलते ही चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर अभी तक सामने नहीं है। हालांकि, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इस घटना पर पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के प्रवक्ता सैफुल्लाह का बयान भी सामने आया है।

Saudi Airlines Plane Caught Fire

सीएए के प्रवक्ता सैफुल्लाह के मुताबिक, सऊदी एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग के दौरान जैसे ही गियर से धुआं निकलता नजर आया वैसे ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स एक्टिव हो गए। उन्होंने विमान के पायलट को सतर्क किया। साथ ही, एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम को अलर्ट कर वहां भेजा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि सऊदी एयरलाइन की उड़ान संख्या एसवी-792 रियाद से पेशावर जा रही थी और विमान में 276 यात्री और 21 क्रू मेंबर सवार थे। गुरुवार सुबह जैसे ही विमान पेशावर में लैंड हुआ तो पेशावर हवाई अड्डे पर विमान के बाएं लैंडिंग गियर में धुआं उठता नजर आया।

जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। हालांकि, गनीमत रही कि समय रहते एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया और सभी विमान में मौजूद सभी यात्रियों का तुरंत रेस्क्यू कर इमरजेंसी गेट से बाहर निकाल लिया गया। इस मामले में सऊदी एयरलाइंस की तरफ से भी आधिकारिक बयान सामने आया है।

सऊदी एयरलाइंस की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि रियाद से पेशावर जा रहे सऊदी एयरलाइंस के विमान SV792 को पाकिस्तान के पेशावर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय टायरों में से धुआं निकलने का अनुभव हुआ। विमान को तुरंत रोक दिया गया और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+