चंद्रमा से कैसा दिखा शनि और बृहस्पति का मिलन? नासा ने जारी की तस्वीर
Saturn-Jupiter Conjunction: पूरी दुनिया सोमवार को एक बड़े खगोलीय घटना की गवाह बनी, जहां 400 साल बाद बृहस्पति ( Jupiter) और शनि (Saturn) ग्रह एक-दूसरे के सबसे करीब नजर आए। अब इस नजारे के लिए आपको 15 मार्च, 2080 का इंतजार करना होगा। उसी दिन ऐसा दुर्लभ नजारा आसमान में फिर से देखने को मिलेगा। वहीं जो लोग इस नजारे को देखने से चूक गए थे, उनके लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने इस अद्भुत मिलन की तस्वीर जारी की है, जो पृथ्वी और चंद्रमा दोनों जगहों से ली गई है।

नासा अर्थ (NASA Earth) ने सबसे पहले बृहस्पति और शनि के करीब आने की तस्वीर जारी की। इसके साथ लिखा Hey everyone, क्या आप इसे देख सकते हैं? ये नजारा आसमान और गूगल डूडल पर है (हम इसमें क्यूट लग रहे)। इसके बाद नासा मून मिशन को टैग करते हुए नासा अर्थ ने पूछा- "क्या आप बता सकते हैं कि आप क्या देख रहे वहां से"। इस पर नासा मून (NASA Moon) ने फोटो ट्वीट कर जवाब दिया कि ये कोई स्टार नहीं बल्कि दो ग्रह हैं। शनि और बृहस्पति का मिलन चंद्रमा से भी शानदार दिख रहा।
Unlike @NASASun, that's no star, it's two planets! #TheGreatConjunction looks great from the Moon! pic.twitter.com/1ezOzk5J5B
— NASA Moon (@NASAMoon) December 21, 2020
चांद पर दिखा चीन का चांगई-5, नासा के एस्पेक्राफ्ट ने खींची ये अद्भुद तस्वीर
अद्भुत नजारे को दिया गया 'ग्रेट कंजक्शन' नाम
जब इस तरह से दो ग्रह एक-दूसरे के करीब आते हैं तो इसे वैज्ञानिक भाषा में 'कंजक्शन' कहते हैं। वहीं जब शनि-बृहस्पति का मिलन हुआ तो इस नजारे को 'ग्रेट कंजक्शन' कहा गया। अनुमान के मुताबिक 21 दिसंबर को दोनों ग्रहों के बीच की दूरी करीब 73.5 करोड़ किलोमीटर थी। उस दौरान खास बात ये भी थी कि 21 दिसंबर को ही पृथ्वी पर साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात भी होती है।