सरदेसाई ने की थी हाथापाई की शुरुआत !
न्यूयॉर्क। मैडिसन स्काव्यर गार्डन के बाहर वरिष्ठ टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ हुई हाथापाई की खबर कल से ही सोशल मिडिया पर वायरल हो गयी है। रविवार को सोशल मीडिया पर जारी हुए दस सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति सरदेसाई के साथ हाथापाई कर करता नजर आता है। लेकिन इससे इतर सोशल मीडिया पर जारी हुआ एक अन्य वीडियो कुछ और ही हकीकत बयान करता है। वीडियो में सरदेसाई वहां मौजूद लोगों से हाथापाई करते दिखाई पड रहे हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैडिसन स्क्वॉयर के बाहर कवरेज कर रहे सरदेसाई के खिलाफ कुछ लोगों ने हूटिंग करनी शुरु कर दी। जिसके बाद सरदेसाई अपना आपा खो बैठते हैं और वहां मौजूद लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगते हैं। मामला यहीं नहीं रुकता है जब एक व्यक्ति इसका विरोध करता है तो सरदेसाई उस व्यक्ति की ओर झपट पड़ते हैं और उससे हाथापाई पर उतर आते हैं।
मैडिसन स्क्वॉयर के बाहर हुई इस घटना की जानकारी राजदीप ने खुद ट्वीट करके दी थी। वहीं राजदीप के विरोधियों का कहना है कि जो वीडियो जारी किया गया वह सच्चाई का एक ही पहलू बयान करता है। सोशल मीडिया पर जारी हुए दूसरे वीडियों के बाद लोगों में इस बात को लेकर बहस तेज हो गयी है कि आखिरकार हाथापाई की शुरुआत किसने की थी। सोशल मीडिया पर दो खेमा बंट गया। इस बहस में वरिष्ठ पत्रकारों सहित कई राजनेता भी कूद पड़े हैं। बहरहाल विवाद को तूल पकड़ता देख राजदीप सरदेसाई ने खुद ही ट्वीट के जरिए एक गीत को साझा कर इस विवाद को खत्म करने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications