OpenAI में फिर CEO के पद पर वापसी करेंगे Sam Altman, एंप्लॉय की धमकी के बाद कंपनी का यूटर्न
OpenAI Sam Altman: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की दुनिया के सबसे बड़े नामों से एक और OpenAI के CEO पद से बर्खास्त किए गए सैम ऑल्टमैन लगातार चर्चाओं में हैं। ओपनएआई कंपनी के बोर्ड ने सैम को सीईओ सैम को हटा दिया था, जिसके बाद OpenAI के अन्य कर्मचारियों ने भी जॉब छोड़़ने की धमकी दी थी। ऐसे में अब कंपनी ने यूटर्न लेते हुए Sam Altman की वापसी का ऐलान किया है।
दरअसल, ओपनएआई कंपनी के बोर्ड ने सीईओ सैम को हटाने का फरमान गूगल मीट पर बुलाई एक मीटिंग में सुनाया था, जिसके बाद कंपनी सहित पूरी एआई दुनिया में हड़कंप मच गया था, हालांकि सैम को माइक्रोसॉफ्ट में नई जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब खबर है कि सैम की पुरानी कंपनी में फिर से वापसी हो रही है।

17 नवंबर को निकाला अब वापसी
मालूम हो कि पिछले हफ्ते (17 नवंबर) सैम ऑल्टमैन को बोर्ड ने OpenAI के CEO पद से निकाल दिया था, जिसके बाद कंपनी चेयरमैन और को-फाउंडर ग्रेग ब्रोकमैन ने भी इस्तीफा दे दिया था। बोर्ड के इस कदम के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ने की धमकी दी थी और माइक्रोसॉफ्ट में जॉब ऑफर का हवाला दिया था।
OpenAI ने दी जानकारी
ऐसे में अब ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन वापसी करेंगे। बताया जा रहा है कि सैम की CEO और ग्रेग की प्रेसिडेंट के तौर पर वापसी के लिए नया बोर्ड बनाया गया है। जिसकी जानकार खुद OpenAI ने ट्वीट करते हुए दी है।
सैम ऑल्टमैन ने जारी किया बयान
वहीं कंपनी के ट्वीट पर सैम ऑल्टमैन ने लिखा- 'मुझे OpenAI से प्यार है, और बीते कुछ दिनों में मैंने जो कुछ भी किया वो टीम और इसके मिशन को एकजुट रखने के लिए किया। जब मैंने रविवार शाम को माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होना तय किया था, तो यह स्पष्ट था कि मेरे और मेरी टीम के लिए यही सबसे अच्छा रास्ता है। नए बोर्ड और सत्या के सपोर्ट के साथ, मैं ओपनएआई में लौटने और माइक्रोसॉफ्ट के साथ हमारी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।'












Click it and Unblock the Notifications