जिस बोर्ड ने सैम ऑल्टमैन को निकाला, 1 को छोड़ बाकी सभी को OpenAI ने हटा दिया, नए लीडरशिप में कौन हैं?
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में CEO के रूप में सैम ऑल्टमैन की दोबारा वापसी हुई है। खास बात ये है कि जिस बोर्ड ने ऑल्टमैन को कंपनी के CEO के पद से हटा दिया था, उसे ही कर्मचारियों के विद्रोह के बाद लगभग पूरी तरह से बदल दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक ऑल्टमैन को बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 4 मेंबर में से 3 को हटा दिया गया है। नए बोर्ड में 3 लोग हैं। इसमें से सिर्फ एक मेंबर एडम डी'एंजेलो ही हैं जो पुराने बोर्ड के भी सदस्य थे। एडम डी'एंजेलो Quora के सीईओ हैं।

नए बोर्ड में एडम डी'एंजेलो के अलावा ब्रेट टेलर और लैरी समर्स हैं। ब्रेट टेलर को टेक इंडस्ट्री का काफी अनुभव है। वे सेल्सफोर्स और ट्विटर में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही वे गूगल मैप्स के को-क्रिएटर और फेसबुक के पूर्व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर भी रह चुके हैं। एक अन्य मेंबर लैरी समर्स पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर रह चुके हैं।
हेलेन टोनर, ताशा मैकौली और इल्या सुतस्केवर के निकाले जाने के बाद ऑल्टमैन ने वापसी की है। कंपनी में दोबारा वापसी और नए बोर्ड के गठन के साथ ही सैम की OpenAI में स्थिति और भी मजबूत हो गयी है।
इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैम ऑल्टमैन अपना नया एआई स्टार्टअप ला सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सैम ने कथित तौर पर निवेशकों को बताया कि वे एक नया एआई स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने OpenAI में 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। इस साल जनवरी में, इसने AI के काम में और तेजी लाने के लिए मल्टी ईयर, अरबों डॉलर के निवेश के जरिए ओपनएआई के साथ लॉन्ग टर्म पार्टनशिप के तीसरे फेज की घोषणा की थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन लाभों को व्यापक रूप से दुनिया के साथ साझा किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications