Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

4 शादियां कर चुके हैं सलमान रुश्दी, चौथी पत्नी पद्मा लक्ष्मी ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

सलमान को जितनी चर्चा उनके लेखन से मिली उतनी ही चर्चा उन्हें उनके निजी जीवन में असफल शादियों से मिली। सलमान रुश्दी ने चार शादियां की थीं।

वाशिंगटन, 13 अगस्तः अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला हुआ। अभी वह वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। सलमान की एक आंख और एक हाथ की नर्व में गहरी चोट पहुंची है। इसके साथ ही लीवर में गहरा जख्म है। वह पश्चिमी न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में व्याख्यान देने वाले थे। सलमान रुश्दी अपनी दूसरी किताब 'मिडनाइट चिल्ड्रन' को लेकर ही एक बड़ा नाम बन चुके थे लेकिन उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर उनकी लिखी किताब 'सैटनिक वर्सेस' ने बनाया।

Recommended Video

    Salman Rushdie जिनकी Books के साथ Marriage भी controversy में रहीं | वनइंडिया हिंदी | *News
    सलमान रुश्दी ने की चार शादियां

    सलमान रुश्दी ने की चार शादियां

    सलमान रुश्दी को अपने उपन्यास 'सैटनिक वर्सेस' के चलते 80 के दशक में मौत की धमकियां मिलनी शुरू हुई थीं। उनके खिलाफ ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खोमिनी ने फतवा निकाला था। इसके बाद वह पूरी दुनिया में एक चर्चित हस्ती बन चुके थे। हालांकि इसकी कीमत उन्हें हमेशा ही चुकानी पड़ी। सलमान को जितनी चर्चा उनके लेखन से मिली उतनी ही चर्चा उन्हें उनके निजी जीवन में असफल शादियों से मिली। सलमान रुश्दी ने चार शादियां की थीं। उनकी चारों शादियां असफल रहीं क्लेरिस्सा लुआर्ड, मारिआन विगिंस, एलिजाबेथ वेस्ट और सुपर मॉडल पद्मा लक्ष्मी के साथ उनकी शादी और अलगाव की खबरें हमेशा चर्चा में रहीं।

    क्लेरिस्सा लुआर्ड

    क्लेरिस्सा लुआर्ड

    सलमान रुश्दी की पहली शादी क्लेरिस्सा लुआर्ड के साथ 1976 में हुई थी। इनसे उनका एक बेटा जफर है। दोनों की पहली मुलाकात 1969 में एक कॉन्सर्ट में हुई। कला के क्षेत्र में काम करते-करते सलमान और क्लेरिस्सा एक-दूसरे के करीब आए और प्यार हुआ शादी हुई और 1979 में बेटे जफर का जन्म हुआ। कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें आईं और 1987 में दोनों ने तलाक ले लिया। कैंसर से जूझने के कारण 1979 में क्लेरिस्सा की मौत हो गई।

    मैरिएन विंगिंस

    मैरिएन विंगिंस

    क्लैरिसा से तलाक के बाद सलमान ने 1988 में अमेरिकी मूल के लेखक मैरिएन विंगिंस से शादी की। ये दंपति 1989 में लंदन में रह रहे थे, जब ईरान के अयातुल्ला खुमैनी ने एक फतवा जारी किया था। मैरिएन, सलमान के साथ छिपकर रहने लगी। हालांकि सलमान की ये शादी लगभग पांच साल ही चली और 1993 में दोनों का तलाक हो गया। सलमान की दूसरी पत्नी मैरिएन एक चर्चित लेखिका हैं। उन्हें जॉन डॉलर नामक उपन्यास के लिए 1989 का जेनेट हेडिंगर काफ्का पुरस्कार मिल चुका है।

    एलिजाबेथ वेस्ट

    एलिजाबेथ वेस्ट

    सलमान ने एक बार फिर से एक साथी लेखक से शादी की। मैरिएन के बाद सलमान का दिल एलिजाबेथ वेस्ट पर आया और दोनों ने साल 1997 में शादी कर ली। एलिजाबेथ ने ग्रामीण वेल्स में रहने के अपने अनुभवों के बारे में इन द हिल्स सीरीज की किताबें लिखीं। यह सीरीज काफी पॉपुलर रही थी। एलिजाबेथ से 1999 में एक बेटे मिलन रुश्दी को जन्म दिया। इसके बाद अधिक वक्त तक दोनों का साथ निभा नहीं और सलमान और एलिजाबेथ ने 2004 में तलाक ले लिया, हालांकि वे पहले ही अलग हो चुके थे, और वह अपनी भावी पत्नी के साथ रह रहे थे।

    पद्मा लक्ष्मी

    पद्मा लक्ष्मी

    सलमान रुश्दी ने अगली शादी पद्मा लक्ष्मी से की। सलमान की चौथी पत्नी पद्मा लक्ष्मी एक चर्चित सुपर मॉडल, अभिनेत्री, टीवी होस्ट और लेखिका रह चुकी हैं। पद्मलक्ष्मी ने साल 2004 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों में उम्र का लंबा फासला है। पद्मलक्ष्मी राइटर से तकरीबन 23 साल छोटी हैं। एक्ट्रेस ने सलमान रुश्दी के बारे में अप्रत्याशित खुलासे करते हुए अपनी आत्मकथा में बताया था कि वह सेक्स के लिए पागल हैं और जब वह रुश्दी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थीं तो वह उन्हें नकारा महिला बताते थे। इसके अलावा भी पद्मा ने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

    पद्मा लक्ष्मी ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

    पद्मा लक्ष्मी ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

    पद्मा लक्ष्मी ने रुश्दी पर गंभीर आरोप लगाया था कि जब उनके गर्भाशय में इंफेक्शन हो गया था, तब रुश्दी ने कोई सहानुभूति नहीं दिखाई और पेट दर्द की वजह से जब वह रुश्दी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करती तो वह बोलते थे कि वह ऐसा कैसे कह सकती हैं। पद्म लक्ष्मी ने यह भी आरोप लगाया था कि जब एक बार उन्होंने संबंध बनाने से मना किया था तो सलमान रुश्दी ने कहा कि उनसे शादी करना 'खराब इंवेस्टमेंट' था। इसके अलावा भी लेखक की पत्नी ने उनपर और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। सलमान और पद्मा की शादी 2007 में टूट गई।

    हिमालय के आर-पार रेल चलाने के लिए नेपाल को अरबों का कर्ज देगा चीन, श्रीलंका की तरह बर्बादी तय?

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+