सलमान रूश्दी के बाद हैरी पॉटर की लेखिका को धमकी, ईरान अखबार ने कहा, आरोपी के हाथ चूमे जाएं
सलमान रूश्दी की विवादित किताब के बाद उन्हें कई इस्लामिक कट्टरपंथियों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी और अब 33 सालों के बाद उनके ऊपर हमला किया गया है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है।
वॉशिंगटन, अगस्त 14: न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रूश्दी पर जानलेवा हमला होने के बाद अब मशहूर हॉलीवुड फिल्म सीरिज हैरी पॉर्टर की लेखिका जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक इस्लामिक कट्टरपंथी ने हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। दरअसल, जेके राउलिंग को ये धमकी उस वक्त दी गई है, जब उन्होंने सलमान रूश्दी का समर्थन किया था।
Recommended Video

जेके राउलिंग को दी गई धमकी
न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान बूकर अवार्ड विजेता सलमान रूश्दी को एक इस्लामिक कट्टरपंथी ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गये थे और न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अब उन्हें वेंटिलेटर से बाहर निकाल लिया गया है और अब वो बातचीत भी कर रहे हैं। लेकिन, पूरी दुनिया में सलमान रूश्दी पर हुए हमले की निंदा की जा रही है और हैरी पॉटल की लेखिका जेके राउलिंग ने भी सलमान रूश्दी के समर्थन में एक ट्वीट किया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। सलमान रूश्दी को भी उनके विवादित उपन्यास "द सैटेनिक वर्सेज" के लिए मौत की धमकी का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से वो कड़ी सुरक्षा में रह रहे थे।

33 सालों के बाद हुई घटना
सलमान रूश्दी की विवादित किताब के बाद उन्हें कई इस्लामिक कट्टरपंथियों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई थी और अब 33 सालों के बाद उनके ऊपर हमला किया गया है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। ईरान के पहले सर्वोच्च नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने सलमान रूश्दी को लेकर फतवा भी जारी किया था और उन्हें मारने वाले को करोड़ों का इनाम देने की बात कही थी। हालांकि, ईरान की तरफ से इस फतवे को लेकर कभी भी सफाई नहीं दी गई। लेकिन, 33 सालों के बाद उनके ऊपर हमला होने के बाद ये साबित हो गया है, कि इस्लामिक कट्टरपंथियों से 'फ्री स्पीच' सुरक्षित नहीं है।

हैरी पॉटर की लेखिका ने क्या कहा?
शुक्रवार को लेखक सलमान रूश्दी पर हमले के बाद, "हैरी पॉटर" लेखक ने एक ट्वीट में अपना अविश्वास व्यक्त किया और लिखा कि, ये एक "भयावह समाचार है। इस घटना से परेशान हो गई हूं, उन्हें ठीक होने दो'। जेके राउलिंग की इस ट्वीट को एक पाकिस्तानी कट्टरपंथी मीर आसिफ अजीज ने अपने जवाब के साथ रीट्वीट किया और हमलावर के बारे में लिखा कि,'वो एक क्रांतिकारी शिया लड़ाका है, जो ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयोतल्लाह रूहुल्लाह खुमैनी के फतवे को फॉलो कर रहा था।' रुश्दी पर हमले पर लेखक के एक अन्य ट्वीट में, अजीज ने राउलिंग को जवाब देते हुए कहा, "चिंता मत करो, अगला नंबर तुम्हारा है।" धमकी भरे इस ट्वीट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जेके राउलिंग की सुरक्षा बढ़ा दी है और पुलिस तमाम खतरों की जांच कर रही है।
.@TwitterSupport These are your guidelines, right?
"Violence: You may not threaten violence against an individual or a group of people. We also prohibit the glorification of violence...
"Terrorism/violent extremism: You may not threaten or promote terrorism..." pic.twitter.com/BzM6WopzHa
— J.K. Rowling (@jk_rowling) August 13, 2022
हिज्बुल्लाह ने किया हाथ होने से इनकार
वहीं, ईरान समर्थित लेबनानी सशस्त्र समूह हिज़्बुल्लाह ने कहा कि, वह सलमान रुश्दी पर हमले में शामिल नहीं था और उसके पास कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं थी। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया कि, "हम इस विषय के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, इसलिए हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।" यारून के मेयर अली तेहफे ने रायटर को बताया कि, हमलावर मटर मूल रूप से लेबनान का रहने वाला है और उसका परिवार दक्षिण लेबनान के यारून शहर के मूल का है। तेहफे ने कहा कि, मटर के माता-पिता संयुक्त राज्य अमेरिका चले आए और आरोपी का जन्म और पालन-पोषण अमेरिका में ही हुआ। यह पूछे जाने पर कि क्या मटर या उसके माता-पिता हिज़्बुल्लाह से संबद्ध या समर्थित थे, तहफे ने कहा कि उन्हें माता-पिता या मटर के राजनीतिक विचारों के बारे में "बिल्कुल कोई जानकारी नहीं है" क्योंकि वे पहले दूसरे देश में रहते थे।

ईरान की सरकारी मीडिया ने की तारीफ
वहीं, सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद ईरानी राज्य मीडिया ने आरोपी हमलावर मटर की तारीफ की है। कायहान अखबार, जिसके प्रधान संपादक को ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने नियुक्त है, उन्होंने ने लिखा है कि, "इस बहादुर को हजार तालियां, उस बहादुर और कर्तव्यपरायण व्यक्ति को हजार तालियां, जिसने यू यॉर्क में धर्मत्यागी और दुष्ट सलमान रुश्दी पर हमला किया।" अखबार के संपादक ने आगे लिखा है, कि 'वो हाथ, जिसने दुश्मन के गले को फाड़ दिया, उसे चूमा जाना चाहिए।' वहीं, ईरान के एक और कट्टर अखबार वतन इमरोज अखबार की हेडलाइन में लिखा गया है कि, 'सलमान रुश्दी के गले में चाकू।'' वहीं, खुरासान के दैनिक शीर्षक में ''शैतान ऑन द वे टू हेल'' लिखा गया है। हालांकि, अब सलमान रूश्दी को होश आ गया है और उन्हें वेंटिलेटर से निकाल लिया गया है और वो बातचीत भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications