पाक जाने को तैयार नहीं पड़ोसी, सार्क देशों की बैठक टली
इस्लामाबाद। पीएम मोदी के पाकिस्तान जाने से साफ इंकार के बाद इस्लामाबाद में होने सार्क देशों का सम्मेलन स्थगित हो गया है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के देशों की 9-10 नवंबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।
भारत ने पाकिस्तान में होने वाली इस बैठक में भाग लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भूटान ने भी पाक में ना जाने की बात कही थी, जिसके बाद इस बैठक पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे।
उरी में हमले के बाद भारत-पाक में तनाव
सार्क के आठ देशों में से किसी एक देश के भी सम्मेलन में भाग लेने से इंकार करने पर बैठक नहीं हो सकती है, ऐसे में ये माना जा रहा था कि भारत के सम्मेलन में भाग ना लेने की स्थिति में ये बैठक टल सकती है।
18 सितंबर को कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच तनाव का माहौल है। दोनों देशों के शीर्ष नेता कई मंचो से एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं।
18 सितंबर को उरी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। ये हमला सीमापार से आए आतंकियों ने ग्रेनेड से किया था। इस हमले के बाद से भारत ने पाक को लेकर कड़ा रुख अपनाया हुआ है।
सार्क सम्मेलन पर भारत के रुख को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप का ट्वीट












Click it and Unblock the Notifications