S Jaishankar UK Visit: एस जयशंकर ने की यूके के विदेश सचिव कैमरन से मुलाकात, यूक्रेन संघर्ष पर अहम चर्चा
भारत विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों पांच दिवसीय अधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने ऋषि सुनक से मुलाकात के बाद सोमवार को नवनियुक्त विदेश सचिव डेविड कैमरन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने डेबिट कैमरन को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को नवनियुक्त ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड कैमरन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डेविड कैमरन के साथ चर्चा के दौरान पश्चिम एशिया, यूक्रेन संघर्ष और भारत-प्रशांत की स्थिति पर विचार रखे।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कैमरून को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड कैमरन से उनके कार्यकाल के पहले दिन आज दोपहर को मिलकर खुशी हुई। ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड कैमरन से आज दोपहर उनके कार्यकाल के पहले दिन मिलकर खुशी हुई। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी।"
डेविड कैमरन से पहले विदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सुएला ब्रेवरमैन संभाल रही थीं। लेकिन ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सनक ने कैबिनेट में फेरबदल के साथ सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त कर दिया। इसके कुछ घंटों बाद ही जेम्स क्लेवरली को आंतरिक मंत्री के रूप और डेबिड कैमरन को विदेश सचिव के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। दरअसल, ये बड़ा फेरबदल उसी दिन हुआ जिस दिन विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली की विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आमने-सामने की बैठक होनी थी।
विदेश मंत्री के कहा कि कैमरन के साथ मिलकर काम करने के लिए भारत उत्सुक है। बता दें कि जयशंकर इस समय पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यूके में हैं। इससे पहले रविवार को उन्होंने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में यूके के पीएम ऋषि सुनक के साथ चाय के समय वार्ता की।












Click it and Unblock the Notifications