हम जितना तेल एक महीने में रूस से खरीदते हैं, उससे अधिक यूरोप हर रोज आयात करता है: एस जयशंकर
वॉशिंगटन, 12 अप्रैल। रूस-यूक्रेन के विवाद के बीच जिस तरह से भारत द्वारा रूस से तेल के आयात को लेकर पश्चिमी देश भारत को घेर रहे थे उसका विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीखा जवाब दिया है। एस जयशंकर ने अमेरिका के दौरे पर 2+2 मंत्री स्तर की वार्ता के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल पर पत्रकारों की बोलती बंद कर दी। एस जयशंकर ने कहा कि रूस से भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से तेल का आयात करता है। लेकिन अगर इस आयात को देखें तो हम जितना एक महीने में आयात करते हैं उतना यूरोप हर रोज रूस से आयात करता है।
Recommended Video

एस जयशंकर ने कहा कि अगर आप भारत द्वारा रूस से तेल की खरीद की बात करते हैं तो मैं कहना चाहूंगा आपको यूरोप पर अपना ध्यान देना चाहिए। हम ईंधन की सुरक्षा के लिए कुछ हिस्सा तेल का आयात करते हैं, लेकिन अगर एक महीने के आंकड़े पर नजर डालें तो हम जितना तेल एक महीने में खरीदते हैं उतना तो यूरोप हर दोपहर को खरीद लेता है। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर एस जयशंकर ने कहा कि संक्षिप्त रूप से हम इस टकराव के खिलाफ हैं, हम बातचीत और कूटनीति का समर्थन करते हैं, हम चाहते हैं कि तत्काल हिंसा रुके, इस दिशा में लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम अपना योगदान देने के लिए हर तरह से तैयार हैं।
वहीं यूक्रेन-रूस के मसले पर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि भारत को अपना फैसला खुद करना है कि वह कैसे इस चुनौती को लेता है, हमारा मानना है कि सभी देशों को खासकर वो देश जो रूस से लाभ ले रहे हैं उन्हें उन्हें पुतिन पर दबाव बनाना चाहिए कि वह युद्ध को खत्म करें। यह जरूरी है कि हम सभी एक साथ आएं और एक आाज में बोले।
गौर करने वाली बात है कि अमेरिका की ओर से पहले भी साफ किया जा चुका है कि रूस से तेल का आयात प्रतिबंधित नहीं है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत हुई जिसके बाद व्हाइट हाउस के सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा कि रूस से ईंधन के आयात पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, भारत रूस से तेल की खरीद करके किसी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं कर रहा है। हम इस बात को समझते हैं कि सभी देशों को अपने हितों की रक्षा करनी होती है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications